‘कॉफ़ी विथ करण’ के सीजन 6 में करण जौहर के सबसे अच्छे दोस्त शाहरुख़ खान होंगे या नहीं इसे लेकर बना सस्पेंस अब खत्म हो चूका है। क्योंकि इस बड़े सवाल से अब पर्दा उठा चूका है और पर्दा उठते ही सामने आई है सच्चाई, की शाहरुख़ खान ही होंगे करण जौहर के लकी मैस्कॉट। जी हाँ 6 नवम्बर से शुरू होने जा रहे करण जौहर के फेमस शो ‘कॉफ़ी विथ करण’ की शुरुवात शाहरुख़ खान से होगी और उनके साथ होंगी उनकी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ की हिरोइन आलिया भट्ट भी। यानि एक बार फिर करण जौहर के इस शो में किंग खान अपना दम दिखाते दिखाई देंगे।
शाहरुख़ खान और आलिया भट्ट ‘कॉफ़ी विथ करण’ सीजन 6 के पहले एपिसोड में नज़र आयेंगे और इस बता की जानकारी खुद किंग खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। शाहरुख़ खान ने कल देर रात किये अपने इस एपिसोड के तस्वीर ट्विट करने के साथ बताया की उन्हें ‘कॉफ़ी विथ करण’ की टीम के साथ शूट करने में काफी मज़ा आया और काम करने का पता ही नहीं चला। इसके साथ ही शाहरुख़ ने करण के इस शो के नए सीजन के लिए शुभकामनाए भी दी। यह भी पढ़े: करण जौहर को भेजा गया एक ऐसा चेक जिसकी सच्चाई जानकार आप भी सोच में पड़ जायेंगे
Some work days r not work. They r love and happiness. Thx Koffee team for having me over. Have a great season again! pic.twitter.com/g46B9hXI7z
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 27, 2016
दरअसल काफी वक़्त से खबरें आ रही थी कि इस बार करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विथ करण’ के सीजन 6 की शुरुवात पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान से शुरू होगी। क्योंकि करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है और 6 नवंबर से शुरू होनेवाले इस शो में फ़वाद खान की एंट्री को फिल्म प्रमोशन के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन उरी में हुए हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ जो माहौल बना उसे देखते हुए शो में फ़वाद खान की एंट्री पर बैन लग गया। जिसके बाद एक बार फिर करण जौहर को अपने पुराने दोस्त शाहरुख़ खान की याद आयी और फिर क्या था शाहरुख़ भी पहुंच गए अपने इस ख़ास दोस्त की मदद के लिए। करण के इस शो में शाहरुख़ और आलिया एक साथ नज़र आयेंगे जहा वो अपनी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को प्रमोट करेंगे। वैसे करण जौहर भी एक लम्बे टाइम से अपने ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख़ खान और आलिया भट्ट की इस फिल्म को प्रमोट कर रहे है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.