ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होगी शाहरुख खान फिल्म 'जवान', विवेक अग्निहोत्री को कैसे हुआ अंदाज़ा?

फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है.

Published date india.com Published: July 13, 2023 7:20 PM IST
Shahrukh Khan film Jawan will be all time blockbuster Vivek Agnihotri said before the vaccine war release
Shahrukh Khan film Jawan will be all time blockbuster Vivek Agnihotri said before the vaccine war release

फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. वहीं जबसे से शाहरुख की मोस्ट अवेटिड फिल्म जवान का प्रीव्यू रिलीज हुआ है. लोगों में मूवी को लेकर और बेसब्री बढ़ गई है. वहीं सोशल मीडिया पर एक फैन इंटरेक्शन के दौरान, एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या उनमें शाहरुख की अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर ‘जवान’ के साथ अपनी फिल्म को टक्कर देने की ‘हिम्मत’ है, तो विवेक ने जवाब दिया: ‘हम बॉलीवुड गेम और ‘क्लैश’ जैसे शब्दों में नहीं हैं. मैं गारंटी दे सकता हूं कि शाहरुख की जवान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होगी.”उन्होंने ‘जवान’ के बाद अपनी खुद की फिल्म देखने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा, “इसे देखने के बाद कृपया एक युद्ध में भारत की सबसे बड़ी जीत के बारे में हमारी छोटी फिल्म भी देखें जिसके बारे में आप कुछ भी नहीं जानते हैं.”

उन्होंने कहा, “मुझे इस कहानी (द वैक्सीन वॉर) पर पूरा यकीन है और मुझे यकीन है कि भले ही संख्या में बड़े-बड़े दिग्गजों से कम हों, लोग इसे देखने के बाद गर्व महसूस करेंगे. भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि की कहानी केवल परिवार, खासकर बच्चों के साथ बड़े पर्दे पर देखी जानी चाहिए.”

एक फैन ने फिल्म निर्माता को ‘द वैक्सीन वॉर’ के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे कंटेंट पर विश्वास रखने को कहा.

कमेंट का जवाब देते हुए विवेक ने कहा कि ‘द वैक्सीन वॉर’ का बजट द कश्मीर फाइल्स से भी कम है. द कश्मीर फाइल्स 12 करोड़ के बजट में बनी थी.

उन्होंने कहा, “हम अपने कंटेंट में विश्वास करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि हमारी फिल्में सीमित बजट पर हों ताकि हम कभी भी बॉक्स ऑफिस के दबाव में न हों.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

‘द वैक्सीन वॉर’ 11 भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण पल्लवी जोशी के आई एम बुद्धा प्रोडक्शन द्वारा किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.