Raghav Juyal on Aryan Khan: कैमरे पर स्माइल क्यों नहीं करते हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन? राघव जुयाल ने किया खुलासा

Raghav Juyal on Aryan Khan: आपने शायद ही कभी शाहरुख खान के बेटे आर्यन को मुस्कुराते हुए देखा होगा. क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं.

Published date india.com Updated: September 17, 2025 8:58 AM IST
shahrukh khan son aryan khan dont smile on the camera raghav juyal reveal bads of bollywood
shahrukh khan son aryan khan dont smile on the camera raghav juyal reveal bads of bollywood

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) अपने डेब्यू को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. आर्यन खान निर्देशक के तौर पर अपनी पहली वेब सीरीज़ Ba**ds of Bollywood* लेकर आ रहे हैं. ये सीरीज़ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी और इसकी प्रोड्यूसर हैं गौरी खान (Gauri Khan). इस सीरीज को आर्यन ने खुद ही लिखा और डायरेक्ट किया है. ये सीरीज कई सितारों से सजी है. मसलन, राघव जुयाल, लक्ष्या, साहेर बंबा और बॉबी देओल का जलवा इसमें देखने को मिलेगा. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर क्या वजह है आर्यन, कैमरे के सामने मुस्कुराते क्यों नहीं हैं.

इस बात का खुलासा अब राघव जुयाल ने किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि आर्यन को कैमरे के सामने स्माइल करने का फोबिया है. उन्हें यूं सबके सामने मुस्कुराते हुए हिचकिचाहट होती है. राघव ने बताया कि ऑफ कैमरा वो एक बच्चे की तरह है. ‘ही इज़ फुल ऑफ एनर्जी’. मैंने उसे कई बार कहा कि तुम्हें एक बार तो कैमरे के सामने जरूर मुस्कुराने पर मजबूर कर दूंगा. लेकिन वो कहता है कि प्लीज़, ऐसा बिल्कुल मत करना.

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

राघव ने बताया कि उसके इस एटीट्यूड और सीरियसनेस को लड़कियां बहुत पसंद करती हैं. फैंस उनकी इस पर्सनालिटी से दीवाने रहते हैं.

बता दें, इस सीरीज में एक और दिलचस्प बात ये है कि एक खतरनाक विलेन 17 साल बाद वापसी कर रहे हैं. नाम है रजत बेदी. उनका किरदार जराज सक्सेना का है. जिसे शाहरुख खान ने प्रीव्यू लॉन्च इवेंट में दिखाया गया.

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बॉबी देओल ने क्यों कही हां

इस सीरीज में काम करने के लिए बॉबी देओल फौरन तैयार हो गए. उन्होंने स्क्रिप्ट सुनना भी जरूरी नहीं समझा. जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो एक्टर ने कहा मैं समझ सकता हूं कि एक पिता अपने बेटे के लिए कुछ अच्छा ही सोचेगा. इस सीरीज में सलमान खान, रणवीर सिंह, और करण जौहर भी कैमियो में नज़र आएंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.