
Pooja Batra
पत्रकारिता में 17 साल से अधिक का अनुभव. भारतीय विद्या भवन में अध्यापन से करियर की शुरूआत. इसके बाद कई प्रोडेक्शन हाउस में काम किया. एंटरटेनमेंट, सक्सेस स्टोरीज़ प्रोग्राम. ग्राफिक्स. ... और पढ़ें
Ajaz Khan on Shahrukh Khan son Aryan: बिग बॉस और कई टीवी शोज़ में काम करके मशहूर हुए एजाज खान को 2021 में एक कथित ड्रग मामले में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया था. उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा गया था. ठीक उसी समय शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया उन्हें भी उसी जेल में रखा गया. वहीं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफ़िक कंटेंट बनाने के लिए भी उसी जेल में रखा गया था. एजाज ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शाहरुख के बेटे की जेल में बहुत मदद की थी. वो सिर्फ 18 साल का था. बच्चा था यार वो! मैं पहले से ही जेल के अंदर था इसलिए थोड़ा बहुत पता चल गया था. इसलिए मुझसे जो कुछ भी हो सका, जो भी अंदर आए हों. वो आर्यन हो या राज कुंद्रा मैंने सबकी हेल्प करने की कोशिश की. मैंने उन्हें पानी. बिस्किट दिया. इससे ज्यादा जेल के अंदर आप और क्या दे सकते हो.
कैसा माहौल रहता है जेल का?
हाल ही में एक इंटरव्यू में, एजाज खान ने विस्तार से बताया कि इन जेलों में किस तरह का माहौल मिलता है और कैसे उन्होंने जेल में रहने के दौरान राज कुंद्रा और आर्यन खान की मदद की और उन्हें माफियाओं से बचाया. एजाज ने बताया कि आर्यन को कॉमन बैरक में रखा गया था. वहां 3500 क्रिमिनल हैं. किस-किस से और कैसे बचोगे. आर्यन 1 नंबर में था. मैं और राज 6 नंबर बैरक में थे.
नेकी कर दरिया में डाल
एजाज ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद उनकी आर्यन से कोई मुलाकात नहीं हुई. नेकी कर दरिया में डाल. आपने पूछा तो मैंने बता दिया. जो मर्द और खानदानी होगा वो आपका किया कभी भूल नहीं सकता है.
राज कुंद्रा की थी मदद
इस इंटरव्यू में एजाज खान ने राज कुंद्रा की मदद करने के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “राज कुंद्रा मुझे हर दिन मैसेज भेजते थे. उन पर कड़ी निगरानी रखी जाती थी. जब राज कुंद्रा आए तो मैं सात महीने जेल में रहा. उन्होंने मेरी मदद नहीं की, लेकिन मैंने उनकी बहुत मदद की. चाहे बिस्किट हो, बिसलेरी की बोतल हो या सिगरेट, जेल में ये सब चीजें मुहैया कराना बहुत बड़ी बात है. वह मुझसे पानी, ब्रेड और बिस्किट मांगते थे. नॉर्मल पानी पीने की अनुमति थी, बिसलेरी की नहीं, लेकिन वह इसे नहीं पीते थे क्योंकि वो इससे बीमार पड़ जाते थे.”
फिल्म से रोल काट दिया
एजाज ने कहा कि मैंने तो इतना किया लेकिन राज ने क्या किया. उसने जेल पर फिल्म बनाई और मेरा ही रोल काट दिया. “उनकी फिल्म (UT69) इसलिए फ्लॉप हो गई क्योंकि उन्होंने झूठ दिखाया. उन्होंने अपनी कहानी तो बताई, लेकिन उन्होंने ये नहीं दिखाया कि वे किस दौर से गुज़रे और मानवता किस दौर से गुज़र रही है. न ही उन्होंने उस हीरो को दिखाया जिसने जेल में उनकी मदद की. मैंने जेल अधीक्षक के सख्त आदेश के बावजूद उन्हें पानी, रोटी, मक्खन दिया. उन्होंने कभी मेरा एहसान नहीं चुकाया. उन्होंने अपनी फिल्म में मेरा रोल काट दिया. उन्होंने कभी नहीं दिखाया कि मैंने उनके लिए क्या-क्या किया.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.