पंजाब में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं, किसी ने घर, किसी ने अपनों को, तो किसी ने अपना सबकुछ खो दिया है. बाढ़ पीड़ितों के लिए बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर प्रार्थना की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पंजाब में बाढ़ से परेशान लोगों को देख मेरा दिल भी दुखी है. उनके लिए प्रार्थना और साहस भेज रहा हूं. पंजाब की स्पिरिट टूटने न पाए, ईश्वर उन सब पर अपनी कृपा बनाए रखे.”
My heart goes out to those in Punjab impacted by these devastating floods. Sending prayers and strength… The spirit of Punjab shall never break… may God bless them all.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 3, 2025
इसके साथ ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी बाढ़ पीड़ितों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, “पंजाब में बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है. मैं प्रभावित सभी लोगों के लिए प्यार, शक्ति और प्रार्थनाएं भेज रही हूं, और जमीनी स्तर पर लोगों की मदद में जुटे लोगों का आभार व्यक्त करती हूं. ईश्वर करे कि हर परिवार को वह सहारा मिले, जिसकी उन्हें जरूरत है ताकि वे उबर सकें और फिर से खड़े हो सकें.”
करण जौहर, अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्की कौशल, रणवीर सिंह जैसे बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए पंजाब और दूसरे राज्यों में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना और संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने लोगों से जहां तक हो सके मदद करने का अनुरोध भी किया है.
दूसरी तरफ पंजाबी एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने भी एक पोस्ट में पंजाब के लोगों की मदद करने का आह्वान किया. सरगुन मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “पंजाब को अब पहले से कहीं अधिक हमारी जरूरत है. एक दिन या एक महीने में भी सब ठीक नहीं हो जाएगा, इसमें समय लगेगा. लेकिन अगर हम कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हों, तो हम अपनी जमीन और अपने लोगों को फिर से खड़ा होने में मदद कर सकते हैं.”
उन्होंने आगे लिखा, “हम जो कर सकते हैं, कर रहे हैं. हर योगदान, चाहे कितना भी छोटा क्यों न हो, बहुत बड़ा बदलाव लाता है. अपनी इंस्टा स्टोरी में मैंने कुछ जानी-मानी संस्थाओं के बारे में बताया है जो जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम कर रही हैं. आप भी हो सके तो हर संभव तरीके से उनका साथ देने की कोशिश करें. साथ मिलकर हम बहुत से लोगों की जिंदगी का पुनर्निर्माण कर सकते हैं. साथ मिलकर हम पंजाब में उम्मीद की किरण जगा सकते हैं.”
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.