By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Shamshera Box Office Collection Day 1 Ranbir Kapoor Fail To Impress Ags Behind Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 2
Shamshera BO Collection Day 1: पहले दिन ऐसी रही 'शमशेरा' की कमाई, नहीं चला रणबीर कपूर का जादू
Shamshera Box Office Collection day 1: रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और फिर ये अंदाजा हो गया है कि फिल्म का हाल अच्छा नहीं है.
Shamshera BO Collection Day 1: रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म से रणबीर कपूर ने जहां 4 साल बाद पर्दे पर वापसी की है तो वहीं उनके दोस्त करण मल्होत्रा ने 7 साल बाद कमबैक किया है। शमशेरा को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि ये इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनेगी. बिग बजट फिल्म, निर्माता आदित्य चोपड़ा ने यशराज बैनर के तले बनी अपनी शमशेरा की रिलीज के लिए मेकर्स ने पूरी ताकत झोंक दी. फिल्म के प्रमोशन से लेकर स्क्रीन काउंट तक, सब पर नजर रखी गई. कई शहरों में कास्ट ने जाकर प्रमोशन किया तो फिल्म 4350 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है, बावजूद इसके ‘शमशेरा’ बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती हुई नजर आ रही है. कमाई के शुरुआती आंकड़ों को लेकर आई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘शमशेरा’ का पहले दिन का कलेक्शन बमुश्किल दहाई करोड़ के अंकों को छू सका है.
‘शमशेरा’ ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ ने पहले दिन केवल 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो कि उम्मीद से काफी कम है. सूत्रों के मुताबिक फिल्म को बनाने में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा लगे हैं, ऐसे में पहले दिन की कमाई को देखते हुए मेकर्स भी काफी परेशान हैं. बता दें कि ‘शमशेरा’ को 4 हजार स्क्रिन्स पर रिलीज किया गया था. फिल्म के 150 करोड़ के बजट को अगर देखें तो ये आंकड़ा 10 प्रतिशत को छूता भी नजर नहीं आ रहा है. ऐसे में शमशेरा के लिए आगे की राह मुश्किल होने वाली है.
भूल भुलैया 2 को नहीं छोड़ पाए पीछे
रणबीर कपूर की शमशेरा कोरोना के बाद दूसरी रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म है. ये फिल्म 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. शमशेरा की बात करें तो इसे करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में संजय दत्त का नेगेटिव किरदार है. वह एक बार फिर अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कामयाब साबित हुए हैं. कार्तिक आर्यन की फिल्न भूल भुलैया 2 ने पहले दिन 14 करोड़ का बिजनेस किया था. इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को हाल ही में रिलीज हुई कोई भी फिल्म मात नहीं दे पाई है. भूल भुलैया 2 सिनेमाघरों में छा गई थी और इस फिल्म को आज भी पसंद किया जा रहा है.
Also Read:
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें