शमशेरा रिव्यू: डकैत रणबीर कपूर पर भारी पड़े संजय दत्त, 'शमशेरा' को फैंस ने बताया पैसा वसूल

Shamshera Movie Review: रणबीर कपूर और संजय दत्त की मचअवेटेड फिल्म शमशेरा आज पर्दे पर आ चुकी है, ऐसे में जानें कैसी है फिल्म.

Published date india.com Updated: July 22, 2022 2:00 PM IST
शमशेरा रिव्यू: डकैत रणबीर कपूर पर भारी पड़े संजय दत्त, 'शमशेरा' को फैंस ने बताया पैसा वसूल

Shamshera Review In Hindi: रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की फिल्म शमशेरा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रणबीर कपूर के फैंस उन्हें चार साल बाद पर्दे पर देखकर काफी एक्साइटेड हैं. इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर को फैंस इस तरह के किरदार में देखेंगे, बता दें कि इस फिल्म में उन्होंने पिता और बेटे का किरदार निभाया है और साथ ही उन्हें संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा जिनकी उन्होंने बायोपिक में शानदार काम किया था. रणबीर कपूर स्टारर निर्देशक करण मल्होत्रा की फिल्म शमशेरा एक डकैत ड्रामा फिल्म है और लोगों ने इसके ट्रेलर को खासा पसंद किया था. जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म की कहानी एक ऐसे डकैत और उसके बेटे के बारे में है जो अपने कबीले के लोगों को अंग्रेजों की कैद से आजाद करवाते हैं. वहीं सिनेमा हॉल से ही दर्शकों ने फिल्म का रिव्यू देना शुरू कर दिया है, तो आइए जानते हैं कि आखिर कैसी है फिल्म.

क्या है कहानी

रणबीर कपूर स्टारर निर्देशक करण मल्होत्रा की फिल्म शमशेरा एक डकैत ड्रामा फिल्म है, फिल्म में रणबीर कपूर ने डबल रोल निभाया है. एक पिता और दूसरे बेटे के रूप में रणबीर नजर आ रहे हैं,  फिल्म के विलेन संजय दत्त उतने ही खतरनाक नजर आ रहे हैं जितने वो अपनी आखिरी फिल्म केजीएफ में लगे थे. संजय दत्त का लुक फैंस को पहले दिन से ही खासा पसंद आ रहा है. फिल्म की कहानी काजा नाम के काल्पनिक शहर पर आधारित है. इस शहर के लोग शुद्ध सिंह (संजय दत्त) के जुर्मों का शिकार हैं. वहीं, शमशेरा (रणबीर कपूर) एक खूंखार डकैत है, जो लोगों को इन जुर्मों से आजाद कराना चाहता है. खास बात ये है कि भले ही पीरियड ड्रामा बेस्ड शमशेरा पुराने दौर की याद दिलाती हैं और पुरानी डकैत ड्रामा फिल्मों से प्रेरित है. फिल्म को नए अंदाज में बुना गया है. पूरी कहीना डैकत,अंग्रेज और कबीले के लोगों के आस-पास घूमती है और फिल्म के बारे में ज्यादा जानने के लिए आपको इसे सिनेमाघरों में जामकर देखना होगा.

एक्टिंग और डायरेक्शन

एक्टिंग की बात करें तो रणबीर कपूर पूरे टाइम स्क्रीन पर जबरदस्त नजर आए हैं, उन्होंने पिता और बेटे दोनों का किरदार बखूबी निभाया है. एक्शन सीन्स में भी वे दमदार नजर आए हैं. संजय दत्त यहां फिर से रणबीर कपूर की पूरी लाइमलाइट खाते हुए नजर आ रहे हैं. वाणी कपूर का काम सिर्फ आइटम नंबर्स और रोमांटिक सॉन्गस तक ही सीमित है, इस फिल्म में उनके पास करने के लिए बहुत ज्यादा स्कोप नहीं है. डायरेक्शन की बात करें तो और करण मल्होत्रा ने अपने हर किरदार के साथ इंसाफी की है. करण ने फिल्म में वीएफएक्स का बहुत ही सलीके से और जबरदस्त यूज़ किया है, कुछ एक्शन सीन इस फिल्म में जान फूंकने का काम करते हैं. फिल्म का म्यूजिक बहुत ही शानदार है. रणबीर कपूर को अपने करियर के सबसे बेहतरीन किरदार में देखना चाहते हैं तो यह फिल्म जरूर देखें

डायरेक्शन- करण मल्होत्रा

स्टार कास्ट- रणबीर कपूर, संजय दत्त, वाणी कपूर, रोनित रॉय, सौरभ शुक्ला, आशुतोष राणा आदि

प्रोड्यूसर- आदित्य चोपड़ा

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

म्यूजिक डायरेक्टर- मिथून

जॉनर- पीरियड-एक्शन

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.