By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Shatrughan Sinhas Son Luv Sinha Wants To Become A Villain In Krrish 4 Got Defeated In Bihar Elections
Krrish 4 में विलेन बनना चाहते हैं शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा, सियासत के बाद बॉलीवुड में वापसी की है चाहत
लव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि वह फिल्म क्रिश 4 (Krrish 4) में बतौर विलेन की भूमिका निभाना चाहते हैं.
नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा (Luv Sinha) फिल्मी दुनिया और सियासी दुनिया में अपनी किस्मत आज़मा चुके हैं. अभिनेता-राजनेता लव सिन्हा बिहार चुनाव की राजनीति में अपने हालिया असफल प्रयास के बाद बॉलीवुड में वापसी करना चाह रहे हैं. लव का कहना है कि वह पर्दे पर एक सुपरविलेन का किरदार निभाना चाहते हैं. लव ने राज कंवर की 2010 की रिलीज फिल्म ‘सदियां’ के साथ बॉलीवुड में हीरो के रूप में अपनी शुरूआत की, जो रेखा, हेमा मालिनी और ऋषि कपूर की मौजूदगी के बावजूद फ्लॉप हो गई.
लव ने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि वह फिल्म क्रिश 4 (Krrish 4) में बतौर विलेन की भूमिका निभाना चाहते हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैंने इसे पहले भी लिखा है, लेकिन मेरी ड्रीम भूमिका सुपरविलेन या एंटी हीरो की भूमिका निभाने की है. मैं इसे क्रिश 4 (Krrish 4) में निगेटिव लीड निभाना पसंद करूंगा या विश्वनाथ की रीमेक में भूमिका निभाना पसंद करूंगा. मेरा 2021 लक्ष्य.”
बता दें कि दबंग फ़िल्म की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा उनकी बहन है और उनके भाई का नाम कुश सिन्हा है. बताते चलें कि भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर मौजूदा पार्टी विधायक को लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए कांग्रेस ने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया था मगर आखिर में उन्हें हार का मज़ा चखना पड़ा.
Also Read:
-
ट्रेन में हुआ था पूनम और शत्रुघ्न को प्यार, शादी से पहले इनसे चलता रहा अफेयर....मंडप पर बेहोश हो गई थीं पूनम
-
जब शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी थी जुड़वा बेटे के साथ प्रेग्नेंट तो, एक्टर के भाई ने कहा 'अभी, यहीं, रीना से शादी कर लो...नहीं तो'
-
इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर कभी एक साथ काम नहीं किया, न ही 20 साल तक की बात, क्यों?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें