By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sheezan Khan Break Silence On Ex Girlfriend Death Tunisha Sharma Says We Part Aways
Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा के बॉयफ्रेंड शीजान का खुलासा, अलग धर्म की वजह से हुआ ब्रेकअप
Tunisha Sharma suicide case: शीजान खान ने पुलिस को शुरुआती तौर पर जो बयान दिया है उससे कई सारी बातें पता चली हैं.
Tunisha-Sheezan Case: तुनिषा शर्मा केस (Tunisha Sharma Case) की जांच में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) जुटी हुई है. इस बीच, इस मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान (Sheezan M Khan) ने पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. जैसा कि आप जानते हैं कि दोनों एक रिश्ते में थे, लेकिन हाल ही में इस रिश्ते से एक्टर शीजान ने दूरी बना ली थी और इसी के बाद से ही तुनिषा लगातार परेशान रह रही थी और तुनिषा के परिवार ने बताया है कि शीजान ने तुनिषा से उसकी मौत के करीब 15 दिन पहले ब्रेकअप किया था. बीते 16 दिसंबर को इसी वजह से तुनिषा को एंजायटी अटैक भी आ गया था. फिर तुनिषा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. अस्पताल में तुनिषा ने अपनी मां को बताया था कि शीजान ने उसको धोखा दिया है.
पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थीं तुनिषा- शीजान
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शीजान ने पुलिस को पूछताछ में बताया की आत्महत्या करने से कुछ दिनों पहले ही हाली में तुनिषा ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन उस समय शीजान ने उसे बचा लिया और इस के बारे में तुनिषा के मां को शीजान ने बताया की इसका खास ध्यान रखो.
शीजान ने बताई तुनिषा से ब्रेकअप की वजह
तुनिषा केस में आरोपी शीजान मोहम्मद खान ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि दोनों अलग-अलग धर्म से संबंध रखते थे और उनकी उम्र में बड़ा अंतर था. इसी वजह से शीजान ने तुनिषा शर्मा से ब्रेकअप कर लिया. हालांकि पुलिस शीजान के इस बयान से पूरी तरह से सहमत नहीं है. वहीं पुलिस ने ये भी कहा है कि शीजान का परिवार भी धोखाधड़ी में शामिल है और साथ ही एक्टर के कई सारी लड़कियों के साथ रिश्ते थे.
तुनिषा की मां शीजान से करती रही बात
वनिता शर्मा( तुनिषा शर्मा की मां) ने आरोपी शीजान की मां से भी संपर्क किया था की आखिर आगर तुनिषा के साथ ऐसा करना था तो उसके जिंदगी में क्यों आया, तब आरोपी शीजान की मां ने कहा की में इसमें में क्या बोलूं, दोनो ने खुद फैसला लिया था एक साथ आने का और अब ऐसा क्या हुआ वो शीजन ही बता सकता है. इसके साथ ही तुनिषा की मां ने आरोपी शीजान से कई बार संपर्क किया और कहा की आखिर उसे अगर धोखा देना था तब उसके साथ संपर्क में क्यों आया, मेरी बेटी की जिंदगी खराब कर दी.
शीजन को सजा की मांग
तुनिषा शर्मा की मां ने कहा की मेरी बेटी तो अब मेरे बीच नही रही, मैंने उसे खो दिया. तुनिषा की मां का कहना है की आरोपी शीजान को कड़ी से कड़ी सजा मिले मेरी यही मांग है, पुलिस पर मुझे पूरा भरोशा है वो अपनी जांच ठीक से करेगी और अभी तक तो कर रही है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें