Dekh Bhai Dekh की शूटिंग के दौरान बेहोश हो जाते थे एक्‍टर्स! शेखर सुमन ने बताया कैसे होती थी शूटिंग

Shekhar Suman Recall Shooting Days Of Dekh Bhai Dekh: अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में शेखर सुमन ने इस शो को लेकर बात की और बताया कि कैसे शो के सेट पर एक्टर्स अक्सर बेहोश हो जाया करते थे.

Published: April 25, 2024, 7:02 PM IST

Shekhar Suman Recall Shooting Days Of Dekh Bhai Dekh: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में हर जगह अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर शेखर सुमन आपको जल्द ही संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में दिखाई देंगे और सालों बाद आपको ये पर्दे पर नजर आने वाले हैं. अपने करियर में शेखर सुमन ने बॉलीवुड की फिल्मों के साथ-साथ कई हिट टीवी शो में भी काम किया है. इन्हीं में से एक ‘देख भाई देख’ था. 90 के दौर में दूरदर्शन पर आने वाला ये शो कमाल का था और आज लोग इसे याद करते हैं. ऐसे में अब एक्टर ने अपने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे शो के सेट पर एक्टर्स अक्सर बेहोश हो जाया करते थे. आइए जानते हैं क्या है ये पूरा किस्सा और क्या है पूरा मामला.

90 के दशक का हिट शो था ‘देख भाई देख’

‘देख भाई देख’ भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे मशहूर शोज में से है. 1993 में दूरदर्शन के डीडी मेट्रो चैनल पर इस सिचुएशनल-कॉमेडी शो का प्रसारण हुआ था और इसकी कहानी आझ भी आपको हंसान में कामयाब हो जाती है. ये शो इतना मशहूर था कि सालों बाद ‘सोनी टीवी’ पर दोबारा शुरू किया गया. इस शो में वैसे तो कई सारे सितारों ने काम किया था, लेकिन इस से कुछ थे शेखर सुमन,फरीदा जलाल,उर्वशी ढोलकिया,सुषमा सेठ,अमर उपाध्याय जैसे सितारे थे.

सेट पर एक पंखा तक नहीं था- शेखर

ऐसे में अब शेखर सुमन ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर चर्चा में और इसी दौरान शेखर ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्‍यू में खुलासा किया है कि ‘देख भाई देख’ के सेट पर एक बार फरीदा जलाल भी बेहोश हो गई थीं.इस पर बात करेत हुए एक्टर ने बताया कि ‘उस दौरान सेट पर पंखे या फिर AC नहीं होते थे. ऐसे में कलाकारों और क्रू को सेट पर काफी महेनत करनी पड़ती थी और साथ गी गर्मा से निपटना भी होचा था. हम जब 10-20 मिनट के लंबे शॉट लेत थे, तो सारे दरवाजे बंद कर दिए जाते थे और यह पहली बार था जब हम मल्टी-कैम के साथ शूटिंग कर रहे थे. सेट पर कई बड़ी-बड़ी लाइटें थीं’.

फरीदा जलाल बेहोश होकर लेटी हुई थी

शेखर बताते हैं कि सेट पर गर्मी बहुत होती थी क्योंकि लाइटों की रोशनी से कमरे गर्म हो जाते थे. ऐसे में ‘हालत ऐसी होती थी कि आदमी भुनकर,तलकर बर्बाद होकर बाहर निकलता था. हालांकि हमने कभी इसे लेकर शिकायत नहीं की और एक बार की बात है हम जब शूटिंग कर रहे थे को मैं एक को-स्‍टार को इशारा करने के लिए मुड़ा तो मैंने देखा कि वह बेहोश हो गई थी. जब मेरी नजर फरीदा जी यानि की फरीदा जलाल पर पड़ी तो मैंने देखा कि वह भी वहीं बेहोश होकर लेटी हुई थी.’

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.