Shilpa Shetty Christmas Tree: शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के साथ मिलकर सजाया क्रिसमस ट्री, देखें दोनों का वायरल वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के साथ क्रिसमस ट्री डेकोरेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, देखें दोनों का खास वीडियो

Published date india.com Updated: December 14, 2020 1:56 PM IST
Shilpa Shetty Christmas Tree: शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के साथ मिलकर सजाया क्रिसमस ट्री, देखें दोनों का वायरल वीडियो

शिल्पा शेट्टी अपने बेटे वियान के साथ मिलकर क्रिसमस की तैयारियों में लग गए हैं. इस बार कोरोना की वजह से बॉलीवुड में क्रिसमस पार्टी की वो रौनक देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन बावजूद इसके बी टाउन के सितारे अपने हिसाब से त्योहार को खास बनाने के लिए जुटे हुए हैं.कई सेलेब्स अभी से ही क्रिसमस की तैयारियां करते नजर आ रहे हैं, जिसमें एक नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का जिन्होंने एक वीडियो शेयर किया है.

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे वियानके साथ एक वीडियो शेयर की है, जिसमें दोनों क्रिसमस ट्री सजाते हुए दिख रहे हैं. शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक बूमरैंग वीडियो है जिसमें शिल्पा और वियान एक-दूसरे के साथ एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में हम डेकोरेट किया हुआ क्रिसमस ट्री भी देख सकते हैं.

वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, “वियान को लगा कि कैंडी यम है, कौन कहता है कि मॉम बनना आसान था. एक साथ ट्री डेकोरेट करना हमारा फेवरेट ट्रेडिशन है, ये समय खुशियों का है.” इसके साथ ही, वीडियो में शिल्पा ने रेड, व्हाइट और ब्लैक चेक में एक काफ्तान पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश लग रही हैं.

शिल्पा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर परिवार से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं. शिल्पा ने दिवाली के मौके पर भी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.