'मुझे बहुत दुख पहुंचा', 60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में शिल्पा शेट्टी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, जारी किया क्लैरिफिकेशन स्टेटमेंट

60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में फंसे बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दायर करने वाली है.

Published date india.com Published: December 19, 2025 3:35 PM IST
Shilpa Shetty issues clarification statement calling allegations of 60 crore fraud deeply saddened
Shilpa Shetty issues clarification statement calling allegations of 60 crore fraud deeply saddened

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों कानूनी पचड़े को लेकर सुर्खियों में फंसी हुई है. उन्होंने आधारिक बयान शेयर करते हुए खुद को निर्दोष बताया है. एक्ट्रेस ने बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड केस को लेकर ऑफिशियल बयान जारी कर भगवद गीता के श्लोक के जरिए अधर्म और न्याय की बात की है.

बेस्ट डील टीवी केस (60 करोड़ की धोखाधड़ी) में शिल्पा शेट्टी का कहना है कि उन पर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि “इस मामले से मेरा नाम जोड़ने की बेबुनियाद कोशिश से मुझे बहुत दुख पहुंचा है. कंपनी के साथ मेरा जुड़ाव पूरी तरह से नॉन-एग्जीक्यूटिव पद पर था, जिसमें ऑपरेशंस, फाइनेंस, फैसले लेने या किसी भी साइनिंग अथॉरिटी में मेरी कोई भूमिका नहीं थी.

आधिकारिक बयान में आगे कहा गया कि कई दूसरी जानी-मानी हस्तियों की तरह, मैंने भी होम शॉपिंग चैनल के लिए कुछ प्रोडक्ट्स को सिर्फ प्रोफेशनल तौर पर एंडोर्स किया था. मेरे परिवार की तरफ से कंपनी को 20 करोड़ रुपये का लोन दिया गया था और अभी तक रकम को चुकाया नहीं गया है. उन्होंने आगे कहा कि कुछ शरारती तत्व क्रिमिनल लायबिलिटी की तरफ धकेलने की कोशिश कर रहे हैं, जो कानूनी तौर पर गलत है और कानून के तय सिद्धांतों के खिलाफ है. बिना वजह के आरोप न सिर्फ तथ्यों को गलत तरीके से पेश करते हैं, बल्कि पब्लिक में एक महिला की गरिमा को भी ठेस पहुंचाते हैं.

भगवद गीता का श्लोक याद करते हुए उन्होंने लिखा कि अन्याय का विरोध करना आपका कर्तव्य होता है, अगर आप ऐसा नहीं कर रहे हैं, तो ये अपने आप ही एक अधर्म है. उन्होंने आगे लिखा कि माननीय बॉम्बे हाई कोर्ट में पहले ही एक याचिका दायर की जा चुकी है, मुझे न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है.

बता दें कि 60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एक व्यापारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में निवेश किया था. व्यापारी का आरोप है कि लोन के रूप में कंपनी को 60 करोड़ रुपये दिए गए थे, लेकिन पैसा वापस देने की स्थिति में शिल्पा ने डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया.

(इनपुट एजेंसी)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.