Shilpa Shetty Naagin Dance In Front Of Karan Kundrra Said Tumhe Yahi Pasand Hai Na Watch Video
Shilpa Shetty Naagin Dance: करण कुंद्रा के लिए नागिन बनकर नाचीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं- तुम्हें यही पसंद है ना
Dance Deewane Juniors: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) शो डांस दीवाने जूनियर में बतौर गेस्ट पहुंचेगी और जिस धमाकेदार एंट्री से पहुंचेंगी लोगों के होश उड़ा देंगी.
Dance Deewane Juniors: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) शो डांस दीवाने जूनियर में बतौर गेस्ट पहुंचेगी और जिस धमाकेदार एंट्री से पहुंचेंगी लोगों के होश उड़ा देंगी. कई शोज़ में जज के तौर पर नज़र आने वाली शिल्पा का ये अंदाज देखकर बाकी जज हक्के-बक्के रह जाते हैं. दरअसल, शिल्पा, श्री देवी के फेमस गाने मैं तेरी दुश्मन पर नागिन डांस करती हुईं एंट्री लेती हैं. जिसे देखकर शो के होस्ट करण कुंद्रा भी शरमा जाते हैं. शिल्पा कहती हैं कि उन्होंने इस गाने पर एंट्री इसलिए ली क्योंकि करण को आजकल नागिन पसंद आ रही हैं. दरअसल, उनका इशारा करण की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश पर था. करण ये सब सुनकर झेंप जाते हैं. देखें वीडियो-
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी, अभिमन्यु दसानी स्टारर फिल्म ‘निकम्मा’ में नज़र आने वाली हैं. करीब 30 साल के करियर में पहली बार शिल्पा शेट्टी सुपरवुमन के अवतार में नजर आई हैं. सोनी पिक्चर इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को शब्बीर खान ने डायेक्टर किया है. बता दें कि ये फिल्म 2020 में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोराना महामारी के कारण इस पर रोक लगा दी गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.