
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Suneel Darshan On Akshay Kumar Shilpa Shetty: बॉलीवुड के चहेते अभिनेता अक्षय कुमार, जिन्हें ‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से जाना जाता है, ने अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है. वर्तमान में, वह भारतीय लेखिका और स्तंभकार ट्विंकल खन्ना के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं और उनके दो बच्चे हैं, आरव कुमार और नितारा कुमार. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘खिलाड़ी कुमार’ कभी बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शादी करने की योजना बना रहे थे? जी हां, आपने सही पढ़ा. अब, निर्देशक सुनील दर्शन ने अक्षय और शिल्पा के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है.
बॉलीवुड ठिकाना को दिए एक हालिया इंटरव्यू में, सुनील दर्शन ने 90 के दशक के सबसे चर्चित रिश्ते अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के बारे में खुलकर बात की है और उन्होंने बताया कि दोनों ने शादी करने की भी योजना बनाई थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. शिल्पा के माता-पिता ने उनके रिश्ते के लिए हामी भरने से पहले कुछ शर्तें रखी थीं. जब ये शर्तें पूरी नहीं हुईं, तो उनके रिश्ते में दरार पड़ने लगी और आखिरकार ब्रेकअप हो गया. सुनील ने इस जोड़ी को ‘अच्छी जोड़ी’ बताया.
निर्मात ने शिल्पा के माता -पिता पर बात करते हुए कहा कि ‘संयोग देखिए, अगर शिल्पा के माता-पिता ने वो शर्तें न रखी होतीं, तो ज़िंदगी का रुख़ अलग होता.माता-पिता होने के नाते, अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए जो भी ज़रूरी है, वो ग़लत नहीं है’. सुनील द्वारा शिल्पा शेट्टी के माता-पिता की स्थिति का ज़िक्र करने के बाद, होस्ट ने फिल्म निर्माता से पूछा कि क्या वे ‘खिलाड़ी कुमार’ से आर्थिक सुरक्षा चाहते हैं. जवाब में, सुनील ने बताया कि उन्हें हर तरह की सुरक्षा चाहिए, गौरतलब है कि सुनील और अक्षय ने पिछले कुछ सालों में कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया है. सुनील ने शिल्पा के माता-पिता की मांगों को अनुचित बताया. हर तरह की सुरक्षा. सभी माता-पिता यही चाहते हैं. मुझे लगा कि यह उनकी गलती थी. ऐसा होना ही नहीं था. चलिए, इसे यहीं छोड़ देते हैं.’
फिल्म निर्माता ने याद किया कि सालों पहले, एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की थी कि एक दिन अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना से शादी करेंगे.। ज्योतिषी ट्विंकल के पिता और दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना के करीबी थे. हालांकि, उन्होंने उस समय उस भविष्यवाणी पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि उन्हें पता था कि अक्षय और शिल्पा का रिश्ता स्थिर है. लेकिन अब, सालों बाद, उन्हें यह संयोग पता चला. जब सुनील से शिल्पा के माता-पिता द्वारा रखी गई शर्तों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना कोई सीधा जवाब दिए सारी बातें समझा दीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.