नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स के साथ लगातार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ शेयर करती रहती हैं. यही वजह है कि आज शिल्पा के चाहने वालों की तादाद बहुत बढ़ गई है. इंस्टाग्राम पर शिल्पा के 20 मिलियन यानी 2 करोड़ फॉलोअर्स (Shilpa Shetty 20 Million Followers) पूरे हो गए हैं. इस बात से शिल्पा बेहद खुश हैं और उन्होंने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए एक वीडियो शेयर किया है.
शिल्पा ने इस खास मौके पर 20 चीज़ों की एक लिस्ट शेयर की है जो उन्हें अपनी ज़िंदगी में बहुत पसंद है. 20 मिलियन का परिवार पूरा होने पर शिल्पा ने अपने चाहने वालों को यह गिफ्ट दिया है. चलिए एक नज़र डालते हैं उन 20 चीज़ों पर जो शिल्पा के लिए बेहद ज़रूरी है.
शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ’20 मिलियन. आपने मुझे इतना प्यार और सपोर्ट दिया है, उसे बयान करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है. इतनी शानदार इंस्टा फैमिली बनने के लिए थैंक यू. मैं यहां पर सिर्फ आप लोगों की वजह से ही हूं. आप सबको ढेर सारा प्यार. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा.’ लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.