Shobhaa De Revealed That Shilpa Shetty Restaurant Bastian Reportedly Has A Turnover Of Rs 2 To 3 Crore Every Night Every Table Spend In Lakhs Its Unreal
शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट Bastian में हर दिन होती है 2 करोड़ से अधिक की कमाई, शराब पर लाखों खर्च करते हैं लोग
Shilpa Shetty Restaurant Bastian Earnings: हाल ही में लेखिका और उपन्यासकार शोभा डे ने शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन की एक रात की भारी कमाई का खुलासा किया
Shilpa Shetty Restaurant Bastian Earnings: बॉलीवुड अभिनेत्री और बिजनेसवुमन शिल्पा शेट्टी ने 2019 में अपने रेस्टोरेंट, बैस्टियन खोला था और ये मुंबई के सबसे लग्जरी और पॉपलुर नामों में शामिल है जिसमें कई सारे सितारे आए दिन पार्टी करते हुए नजर आते हैं. बता दें शिल्पा का रेस्टोरेंट सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक बन गया है. वहीं समय पहले, बैस्टियन के बंद होने की अफ़वाहें आने पर कई प्रशंसक निराश हो गए थे, लेकिन बाज़ीगर अभिनेत्री ने इससे इनकार कर दिया था. हाल ही में, लेखिका और सोशलाइट शोभा डे ने एक ही रात में रेस्टोरेंट की कमाई का खुलासा किया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.
रेस्टोरेंट का टर्नओवर 2-3 करोड़ रुपये प्रति रात
हाल ही में, लेखिका और सोशलाइट शोभा डे ने पॉडकास्ट “इनसाइड आउट विद बरखा दत्त” में खुलकर बातचीत की, जिसमें उन्होंने मुंबई के रेस्टोरेंट्स की कमाई का खुलासा किया है औरउन्होंने बताया कि मुंबई में एक रेस्टोरेंट 2-3 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाता है. ‘मुंबई में जिस तरह का पैसा है, वह हैरान करने वाला है. मुंबई में एक ही रेस्टोरेंट का टर्नओवर 2-3 करोड़ रुपये प्रति रात है. किसी धीमी रात में यह टर्नओवर 2 करोड़ रुपये होता है और वीकेंड में यह 3 करोड़ रुपये होता है. मैं खुद उस रेस्टोरेंट को देखने गई थी, क्योंकि जब मैंने ये आंकड़े सुने… तो मैंने कहा कि यह सच नहीं हो सकता.
हर टेबल पर लाखों खर्च हो रहे थे
इस खुलासे के बाद, पॉडकास्ट की होस्ट ने शोभा डे से पूछा कि वह किस रेस्टोरेंट की बात कर रही हैं, तो उन्होंने बताया कि वह शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट, बैस्टियन है. उन्होंने यह भी बताया कि रेस्टोरेंट में अक्सर ग्राहकों की लंबी कतार लगी रहती है जो लैम्बोर्गिनी और एस्टन मार्टिन में आते हैं. बैस्टियन सबसे ऊपर है क्योंकि यह बिल्कुल ये आपको एक अलग फिल देता है. आप वहां जाते और आपको लगता है, “मैं कहां हूं?” आपको शहर का 360° व्यू दिखाई देता है. हर टेबल पर लाखों खर्च हो रहे थे. हर एक में 700 लोग बैठते हैं और एक रात में 1400 लोग खाना खाते हैं.
शिल्पा ने साल 2019 में बैस्टियन को खोला था
17 अक्टूबर, 2025 को, शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर गोवा स्थित बास्टियन रेस्टोरेंट के उद्घाटन समारोह की तस्वीरें शेयर कीं थी. कुछ दिन पहले, शिल्पा ने मुंबई में स्थित इस रेस्टोरेंट को बंद कर दिया था और घोषणा की थी कि इस सीफूड रेस्टोरेंट के और भी आउटलेट खुलेंगे और इसे फिर से तैयार किया जा रहा है. बता दें कि शिल्पा ने साल 2019 में बैस्टियन ब्रांड के फाउंडर, रेस्टोरेंट मालिक रंजीत बिंद्रा के साथ पार्टनरशिप की थी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.