By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Show Time Trailer Trailer Release Of Show Time Based On The Story Of Nepotism Emraan Hasmi Will Make A Tremendous Comeback
Show Time Trailer: नेपोटिज्म की कहानी पर आधारित 'शो टाइम' का ट्रेलर रिलीज, इमरान हासमी करेंगे जबरदस्त कमबैक
Show Time Trailer: मोस्ट पॉपुलर एक्टर इमरान हासमी की अपकमिंग स्ट्रीमिंग शो 'शो टाइम' का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.
Show Time Trailer Released: फिल्म इंडस्ट्री की नेपोटिज्म की कहानी पर आधारित वेब सीरीज ‘शो टाइम’ का ऑडियंस इंतजार कर रहे हैं. जिसमें इमरान हासमी, मौनी रॉय, महिमा मकवाना, जैसे कई स्टार्स परफॉर्म करते नजर आने वाले हैं. इस सीरीज को फैंस और क्रिट्क्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है. इसी बीच शो मेकर्स ने ऑडियंस की एक्ससाइटमेंट बढ़ने के लिए अनाउंसमेंट करते हुए ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसके बाद फैंस की ख़ुशी दोगुनी हो गई है. तो आइये जानते हैं कि इस अपकमिंग शो का ट्रेलर कैसा है और इमरान हासमी ने शो के बारे में क्या कहा है.
‘शो टाइम’ ट्रेलर
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज ‘शो टाइम’ के ट्रेलर कि शुरुआत रघु खन्ना यानी इमरान हासमी से होती है, जिसमें रघु अपनी लेडी लव के साथ डांस करते नजर आते हैं. वहीं, दूसरी ओर पत्रकार महिका नंदी (महिमा मकवाना) टीवी पर लाइव आकर उन्हें खरीखोटी सुनाती हैं. ट्रेलर में महिमा कहती हैं ‘पिता जी के पैसों पर फिल्में बनाने वाले लोगों पर तो नेपोटिज्म भी शर्मा जाए.’ वहीं, महिमा को चुप कराने के लिए रघु उसे फिल्म बनाने का चैलेंज देता है और महिका चैलेंज ले लेती है ओर बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने की होड़ लग जाती है. आपको बता दें कि शेयर किये गए ट्रेलर में शो से जुड़ी कई एपिसोड के बारे में बारे में बताया गया है.
Cinema dhanda nahi, dharm hai” ❤️🔥🎥#HotstarSpecials #Showtime streaming March 8th only on @DisneyPlusHS#ShowtimeOnHotstar#KaranJohar @apoorvamehta18 @somenmishra0 #MihirDesai #SumitRoy @architkumar1 pic.twitter.com/dJ1MZ7TdIZ
— Emraan Hashmi (@emraanhashmi) February 13, 2024
इमरान हासमी ने कही ये बात
नए एपिसोड के बारे में बात करते हुए इमरान हाशमी ने कहा, ‘किसी भी अन्य जगह की तरह, इंडस्ट्री में भी उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन एक बार जब आप इसकी वास्तविकता को समझ जाते हैं, तो आप यहां टिक जाते हैं. रघु खन्ना करण जौहर का एक वर्जन हैं और किसी भी चुनौती को पूरा करने के लिए उनका जुनून और जोश, मुझे हमेशा करण की याद दिलाता है.’ उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी मैं सोचता हूं कि अगर इंडस्ट्री में रघु खन्ना जैसे निर्माता होते, तो इसका क्या हश्र होता? इतने सालों के अपने करियर में मैंने कभी भी रघु जैसा निर्माता नहीं देखा.’ उन्होंने आगे बताया, ‘निर्माताओं की मौजूदा पीढ़ी कलाकारों की सनक और पसंद पर काम कर रही है, लेकिन रघु का किरदार बिल्कुल इसके विपरीत है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘रघु को अब तक के सबसे बड़े स्टूडियो ‘विक्टरी स्टूडियो’ को खोने से लेकर अपने जीवन के प्यार यास्मीन (मौनी रॉय) के साथ मुश्किल समय का सामना करना पड़ा, उसने बहुत कुछ झेला है. लेकिन, क्या इसका मतलब यह है कि कहानी का अंत हो गया है? क्या वह राख से ऊपर उठकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएगा?’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें