By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Shreyas Talpade Will Love To Do Produce Gujarati Films
गुजराती फिल्मों को लेकर श्रेयस तलपड़े ने कही ये बड़ी बात, अब इन्हें भी हंसाने के लिए हैं तैयार
हिंदी और मराठी फिल्मों में काम कर चुके श्रेयस से जब पूछा गया कि क्या वह गुजराती फिल्मों में काम करना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा
अभिनेता श्रेयस तलपड़े का कहना है कि वह गुजराती फिल्मों में काम करना पसंद करेंगे.अभिनेता ने विपुल मेहता की गुजराती फिल्म ‘चाल जीवी लाइए’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए हुई पार्टी के दौरान मीडिया से बात की.
Video: कपिल शर्मा के बर्थडे पर हुआ धमाल, भारती-कीकू-सुमोना जमकर नाचे
हिंदी और मराठी फिल्मों में काम कर चुके श्रेयस से जब पूछा गया कि क्या वह गुजराती फिल्मों में काम करना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल. भाषा मेरे लिए कभी बाधा नहीं बनी. अगर कोई दिलचस्प पटकथा या भूमिका मुझे मिलती है तो मैं गुजराती फिल्म का हिस्सा बनना चाहूंगा. बल्कि, एक समय था जब मैं एक गुजराती फिल्म करने वाला था. यह मेरी पहली हिंदी फिल्म ‘इकबाल’ की रिलीज के पहले की बात है लेकिन चीजें ठीक नहीं रहीं और ऐसा नहीं हो सका.”
Happy and safe Diwali from my Family to yours 💥❤ #LaxmiPujan #Office #Home #Diwali
A post shared by Shreyas Talpade (@shreyastalpade27) on
गुजराती फिल्म का निर्देशन करने की संभावना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, “मैं निर्देशन के बजाय अभिनय करना ज्यादा पसंद करूंगा. मैं निर्देशन तभी करूंगा जब मैं गुजराती फिल्मों को अच्छे से समझने लगूंगा लेकिन मैं निश्चित रूप से गुजराती फिल्म का निर्माण करना चाहूंगा. अगर ये फिल्में 50 करोड़ की कमाई कर रही हैं तो फिर भला कौन उनका निर्माण नहीं करना चाहेगा.”
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें