Shriya Saran Birthday: इंडस्ट्री में बहुत कम कलाकार हैं जो अपने हर अंदाज से दर्शकों के दिलों में बसते हैं, ऐसे ही सितारों में से एक हैं बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस श्रिया सरन (Shriya Saran). अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ में उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली श्रिया सरन अपनी एक्टिंग और खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. श्रिया सरन आज पूरे 40 साल की हो गई हैं, लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है. श्रिया ने अब तक अपने फिल्मी करियर में कई भूमिकाएं निभाई हैं, जिसके जरिए आज उनका नाम साउथ के बड़े सितारों की लिस्ट में शुमार हो गया है.
40 की उम्र में भी बला की खूबसूरत
श्रिया सरन का जन्म 11 सितंबर, 1982 को उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ था. उत्तर भारत की होने के बावजूद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. अपनी मासूमियत से लाखों फैंस का दिल जीतने वाली श्रिया को सोशल मीडिया पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त बर्थडे विश कर रहे हैं. उन्होंने सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी नाम कमाया है. बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रिया सरन एक प्रशिक्षित डांसर हैं. वह भारतीय शास्त्रीय और पश्चिमी नृत्य दोनों में ट्रेंड हैं.
प्रोफेशनल डांसर है श्रिया सरन
श्रिया सरन ने अपनी पढ़ाई दिल्ली में पूरी की, उनके पिता पुष्पेंद्र सरन भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) में काम करते थे, जबकि उनकी मां नीरजा सरन दिल्ली पब्लिक स्कूल में टीचर थीं. श्रिया सरन को शुरू से ही डांस करने का शौक था. उनकी ललक को देखते हुए मां ने एक्ट्रेस को डांस की ट्रेनिंग लेने के लिए प्रेरित किया. अभिनय की ओर श्रिया के लिए डांस सीखना पहला कदम था. अपने कॉलेज के दिनों में श्रिया सारा कई डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया करती थीं.
‘शिवाजी द बॉस’ ने बदली किस्मत
इसी दौरान उन्हें रेणु नाथन के म्यूजिक एल्बम ‘थिरकती क्यूं हवा’ का हिस्सा बनने का मौका मिला. यहीं से श्रिया के जीवन ने एक मोड़ लिया, क्योंकि उन्हें रामोजी फिल्म्स ने ‘इष्टम’ (Ishtam) के लिए साइन किया था. इसके बाद से श्रिया ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. हालांकि शुरुआत में श्रिया सरन के लिए चीजें इतनी आसान नहीं थी, उन्होंने कई असफलताओं का सामना किया. सुपरस्टार रजनीकांत की ‘शिवाजी द बॉस’ में कास्ट होने के बाद उनकी लाइफ में चेंज आया, इसके बाद उनके करियर ने एक महत्वपूर्ण मोड़ लिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.