चेन्नई, 29 सितम्बर – अभिनेत्री श्रुति हासन से नीरज वोरा की फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के लिए संपर्क किया गया, लेकिन वह मौजूदा व्यस्तताओं के कारण इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकतीं। यह भी पढ़ें- ‘हेरा फेरी 3’ में जॉन संग रोमांस करेंगी नेहा
श्रुति के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “श्रुति हासन को ‘हेरा फेरी 3’ के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उनकी दो दक्षिणी फिल्मों की प्रतिबद्धताओं के कारण वह इसमें नहीं होंगी और जल्द ही उनकी हिंदी फिल्म की घोषणा की जाएगी। उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में अभिषेक बच्चन के साथ काम करेंगी।” फिल्म ‘हेरी फेरी’ के तीसरे भाग में परेश रावल, सुनील शेट्टी, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, ईशा गुप्ता और नेहा शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
श्रुति की आने वाली हिंदी फिल्में निशिकांत कामत की ‘रॉकी हैंडसम’ और तिग्मांशु धूलिया की ‘यारा’ है और तमिल में अभिनेता विजय के साथ ‘पुली’, और ‘सिंघम 3’ में वह सुर्या के साथ नजर आएंगी।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.