एमटीवी रोडीज राइजिंग का सफर हुआ खत्म, हरियाणा की इस धाकड़ लड़की ने जीता शो

श्वेता पेशे से इंजीनयर है

Published: July 23, 2017, 2:22 PM IST

एमटीवी रोडीज राइजिंग 14 का सफ़र खत्म हो गया है. इस बार का खिताब हरियाणा की धाकड़ श्वेता मेहता ने जीत लिया हैं. नेहा धूपिया के गैंग की इस कंटेस्टेंट फाइनल मुकाबला प्रिंस की गैंग बसीर अली के साथ हुआ. लेकिन अपने जस्बे और सूझ बूझ से श्वेता ने इस खिताब को जीत लिया. रोडीज राइजिंग का ख़िताब जीतने वाली वो पहली महिला बन गई है. दरअसल श्वेता ने रोडीज के लिए पहले दो बार भी ऑडिशन दिया था. लेकिन वो सेलेक्ट नहीं हो पाई थी. जिसके बाद वो इस साल रोडीज के लिए सेलेक्ट हो गई. श्वेता ने अपने ऑडिशन में  अपना खूब दम ख़म दिखाया था. उन्होंने हरभजन सिंह को अपने कंधे पर बिठाकर सभी जजों को हैरान कर दिया था.

नेहा धूपिया की गैंग में सेलेक्ट होने वाली श्वेता की जर्नी बेहद उतार चढ़ाव भरी रही. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शो में बने रहने के लिए लगातार मेहनत करती रही. झांसी से शुरू हुए इस शो का सफ़र का अंत कुरुशेत्र में जाकर हुआ.

श्वेता पेशे से इंजीनयर है उन्होंने बीटेक किया है और नौकरी के लिए बेंगलूर चली गई और 5 साल तक आईटी में नौकरी की. श्वेता मेहता ने जेराई वुमन फिटनेस मॉडल चैंपियनशिप 2016 तक जीत चुकी हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.