By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Shweta Tripath To Be Seen In Look Soon Know About Her Upcoming Film
श्वेता त्रिपाठी का नया ठिकाना बना सर्कस, सोशल मीडिया पर जल्द करेंगी बड़ा खुलासा
श्वेता त्रिपाठी दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी पीके त्रिपाठी की बेटी हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी अपनी पहली तमिल फिल्म ‘मेहंदी सर्कस’ के लिए सर्कस के वास्तविक कलाकारों के साथ ट्रेनिंग ले रही हैं. फिल्म में अभिनेत्री इस फिल्म के लीड रोल में है. इस रोमांटिक फिल्म में वह सर्कस कलाकार के तौर पर नजर आएंगी. श्वेता ने एक बयान में कहा, “अपनी पहली तमिल फिल्म को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं. सर्कस के वास्तविक कलाकारों के साथ प्रशिक्षण का अच्छा अनुभव रहा.
मुझे हमेशा से किताबों और शो के जरिए जानकारी रही है कि सर्कस कलाकारों का जीवन आसान नहीं होता, लेकिन उनके साथ समय बिताने व उनसे सीखने से मुझे एहसास हुआ कि वे कितनी मेहनत करते हैं और किस प्रकार लगातार जिंदगी और मौत के बीच में झूलते रहते हैं.” उन्होंने कहा, “उनके पास उस प्रकार के सुरक्षा उपकरण भी नहीं होते जो कि अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के पास होते हैं, लेकिन उनका धैर्य प्रेरणादायक होता है.”
बता दें कि श्वेता दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रटरी पीके त्रिपाठी की बेटी हैं. श्वोता बॉलिवुड में ऐक्टिंग करने के लिए 10 साल पहले मुंबई चली गई थीं. श्वेता ने लंबे समय तक थिएटर किया है और फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों और विज्ञापनों में भी काम किया है. श्वोता ने ‘हरामखोर’, मसान और त्रिश्ना जैसी फिल्मों में काम क्या है.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
Also Read:
-
Bollywood Gk: जिस थिएटर ने भारत को ‘चलती तस्वीरों’ का जादू दिखाया, उसका पता मुंबई नहीं, तो फिर क्या था?
-
10,000 क्रू मेंबर्स के साथ बन रही 4000 करोड़ की 'रामायण', रिलीज़ से पहले ही हिट हुई रणबीर कपूर की फिल्म?
-
सोना ही सोना! भारी भरकम गोल्ड से क्यों लदे रहते हैं साउथ स्टार्स? परंपरा, पावर और पर्दे की चमक का पूरा सच
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें