Video : 'बिग बी' की नातिन नव्या को डेट कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी? कार की बैक सीट पर साथ नजर आए दोनों

डेटिंग की अफवाहों ने सिद्धांत और नव्या को सुर्खियों में ला दिया है. हालांकि इन अफवाहों पर अभी तक दोनों की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

Published date india.com Published: December 11, 2022 3:52 PM IST
Video : 'बिग बी' की नातिन नव्या को डेट कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी? कार की बैक सीट पर साथ नजर आए दोनों

Navya Naveli Nanda : बॉलीवुड में कोई न कोई पार्टी होती ही रहती है, ऐसे में फिल्मी सितारे एक छत के नीचे इकट्ठा होते हैं. हाल ही में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा एक ही कार में पार्टी के लिए पहुंचे थे. दोनों को कार की बैक सीट पर साथ देख सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं. कई लोगों ने दावा किया कि कई महीनों से सिद्धांत और नव्या डेट कर रहे हैं. ये जोड़ा शनिवार को फिल्म निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा के जन्मदिन की पार्टी में साथ पहुंचा था.

सिद्धांत और नव्या का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों एक ही कार में नजर आ रहे हैं. दोनों को कार में मुस्कुराते हुए देखा गया क्योंकि पैपराजी उनकी तस्वीरें ले रहे थे. इससे पहले सिद्धांत और नव्या की अलग-अलग तस्वीरें सामने आई थीं, जब उन्होंने बिंद्रा की पार्टी में एंट्री की. पार्टी में इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. जिनमें शाहरुख खान, पत्नी गौरी खान और बेटा आर्यन सहित एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, तृप्ति डिमरी, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सनी कौशल, शारवरी वाघ, नोरा फतेही और फिल्म निर्माता करण जौहर भी पार्टी में पहुंचे.

यहां देखें वीडियो

एक और जोड़ी एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी को भी साथ देखा गया. डेटिंग की अफवाहों ने सिद्धांत और नव्या को सुर्खियों में ला दिया है. हालांकि इन अफवाहों पर अभी तक दोनों की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. इससे पहले उन्हें इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के पोस्ट पर बातचीत करते देखा गया है. सिद्धांत और नव्या को इस साल की शुरुआत में करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी सहित कई इंडस्ट्री की पार्टियों में भी देखा गया है. पिछले महीने अपनी फिल्म ‘फूट भूत’ के प्रचार के दौरान एक इंटरव्यू में सिद्धांत कहा कि मैं डेटिंग कर रहा हूं, किसी को देख रहा हूं. काश यह सच होता.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.