Broken But Beautiful 3: सिद्धार्थ शुक्ला की वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' की रिलीज डेट आई सामने, कल जारी होगा टीजर

Broken But Beautiful Season 3 Release Date Out: इस तारीख़ को रिलीज़ होगी सिद्धार्थ शुक्ला-सोनिया राठी स्टारर वेब सीरीज, ब्रोकन बट ब्यूटीफिल.

Updated: May 13, 2021, 12:25 PM IST

Harleen Sethi And Sidharth Shukla Broken But Beautiful Season 3 Release Date Out: बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की मोस्ट अवेटेड और रोमांटिक वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल (Broken But Beautiful 3)’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है. तीसरे सीज़न में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और सोनिया राठी (Harleen Sethi) मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह सीरीज ऑल्ट बालाजी पर रिलीज की जाएगी. इससे पहले ब्रोकन बट ब्यूटीफुल (Broken But Beautiful) का दोनों पार्ट हिट साबित हुआ था. इस सीजन में पहली बार सिद्धार्थ और सोनिया राठी (Sonia Rathee) की जोड़ी नजर आएगी. ऑल्ट बालाजी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से वीडियो शेयर किया है, जिसमें हरलीन (Harleen Sethi) बताती हैं कि ब्रोकन बट ब्यूटीफुल का तीसरा सीज़न 29 मई को स्ट्रीम किया जा रहा है.

View this post on Instagram

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के पहले दो सीज़न में वीर और समीरा (विक्रांत और हरलीन) की एक टेंडर प्रेम कहानी दिखाई गयी थी और अब सीजन 3 में, नई जोड़ी सिद्धार्थ और सोनिया के साथ अब कहानी नए मोड़ लेगी. वहीं बता दें कि शो के टीज़र को 14 मई को रिलीज़ किया जाएगा जो 29 मई 2021 में लॉन्च होगा.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.