
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Abhijeet Bhattacharya On Gandhi: अभिजीत भट्टाचार्य बॉलीवुड के सबसे चहेते गायकों में से एक हैं, जो अपने कमाल के गानों और मधुर आवाज की वजह से चर्चा में बने रहते हैं. हालांकि पिछले कुछ समय से वो गानों की वजह से कम और अपने अटपटे बयानों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहते हैं. जहां हाल में उन्होंने रणबीर कपूर को मांस खाने वाला कहा था, तो इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी पर विवादित बयान देते हुए कहा कि वो भारत के नहीं बल्कि पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं और उन्होंने ऐसा क्यों कहा, इस पर भी उन्होंने सफाई दी है, जानें क्या है पूरा मामला
फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि ‘आरडी बर्मन महात्मा गांधी से भी बड़े थे, क्योंकि भले ही बापू राष्ट्रपिता थे, लेकिन संगीत की दुनिया में आरडी बर्मन राष्ट्रपिता थे. महात्मा गांधी भारत के नहीं बल्कि पाकिस्तान के राष्ट्रपिता थे. भारत पहले से ही अस्तित्व में था, लेकिन बाद में पाकिस्तान का नक्शा तैयार किया गया और यह गांधीजी थे जिन्होंने ऐसा किया, इस प्रकार, उन्हें गलती से भारत का पिता कहा जाता है, क्योंकि वो पाकिस्तान के अस्तित्व के लिए जिम्मेदार थे‘.
‘इंडियाटुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी पर विवाद हो गया और पुणे के वकील असीम सरोदे ने अभिजीत भट्टाचार्य को लीगल नोटिस भेज दिया और माफी की मांग की है. असीम सरोदे ने गांधीजी पर टिप्पणी के लिए अभिजीत भट्टाचार्य को कानूनी नोटिस भेजा है. इस नोटिस में उन्होंने गांधी के महान होने की बात कही है और कहा है कि बापू ने भाईचारे के विचार को बढ़ावा देने के लिए हिंदू और मुसलमानों की एकता के लिए अथक प्रयास किया था.
इसके साथ ही भेजे गए नोटिस में ये भी लिखा गया है कि सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं. इसमें लिखा है ‘जब स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राजनीतिक स्थिति भारत को दो राष्ट्रों में विभाजित करने की कगार पर थी, तो महात्मा गांधी ने कहा था कि मैं मर जाऊंगा पर विभाजन स्वीकार नहीं करूंगा. जब तक मैं जीवित हूं, मैं भारत के विभाजन के लिए कभी सहमत नहीं होऊंगा.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.