सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का नया ट्विटर अकाउंट भी हुआ सस्पेंड

7 दिन बाद वापस लौटे थे ट्विटर पर

Updated: May 30, 2017, 8:02 AM IST

आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद गायक अभिजीत भट्टाचार्य के अकाउंट को ट्विटर ने बंद कर दिया था. जिसके बाद अभिजीत सोमवार को नए अकाउंट के साथ सामने आए. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके कहा कि राष्ट्र विरोधी उनकी आवाज को दबा नहीं सकते. लेकिन अब ट्विटर ने दोबारा उनके अकाउंट को बंद कर दिया है. दरअसल शहला राशिद पर आपत्तिजनक और भद्दी टिप्पणी करने के कारण ट्विटर ने 23 मई को अभिजीत के अकाउंट को बंद कर दिया था.

सोमवार को अभिजीत ने अपने नए अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “लोग मेरी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं. मैं उन लोगों के खिलाफ हूं जो देश और भारतीय सेना के खिलाफ बोलने की कोशिश करते हैं. यह मेरा नया ट्विटर अकाउंट है. मुझे इस ट्विटर अकाउंट पर फॉलो करें. मेरे नाम से बने जो अन्य अकाउंट मौजूद हैं, वे फर्जी हैं और मेरे प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.”

वीडियो के साथ लिखे पोस्ट में कहा गया है, “वंदे मातरम. मैं वापस आ गया हूं. राष्ट्र-विरोधी लोग मेरी आवाज नहीं रोक सकते..भारतीय सेना को सलाम. यह मेरा नया अकाउंट है..बाकी सारे अकाउंट फर्जी हैं.”

लेकिन अब ट्विटर ने दोबारा उनके नए अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया है. फिलहाल उनके इस अकाउंट को क्यों ब्लॉक किया गया इसका कारण साफ नहीं हो पाया है. आपको बता दे कि अभिजीत के सपोर्ट में सिंगर सोनू निगम ने भी अपना ट्विटर डिलीट कर दिया था.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.