मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अपनी दिल को छू लेने वाली आवाज़ और रोमैंटिक गानों के लिए जाने जाते हैं। उनकी सबसे जुदा आवाज़ ख़ासकर युवाओं के बीच काफी पसंद की जाती है। यही अरिजीत अब आपके लिए कुछ अलग लेकर आए हैं। नवरात्रि के मौके पर अरिजीत ने एक भजन गाया है। इस भजन के बोल हैं “मैया तेरी जय जयकार…”। आपको बता दें भजन का ये वर्ज़न काफी अलग है। अरिजीत ने इसे अपने ख़ास अंदाज़ में गाया है।
बता दें कि अरिजीत ने ये भजन टी-सीरीज़ के लिए गाया है। काफी वक्त पहले हमारे देश में टी-सीरीज़ के ‘गुलशन कुमार’ संगीत की दुनिया का एक नया ट्रेंड लाए थे। उन्होंने भक्ति गीत को प्रॉड्यूस करना शुरू किया, जो बहुत सराहा गया था। लग रहा है कि अब उनके बेटे भूषण कुमार भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलने की तैयारी कर चुके हैं। कई सारे सुपरहिट सिंगल की सीरीज़ लॉन्च करने के बाद अब वो भक्ति संगीत की दुनिया में भी कुछ नया करने जा रहे हैं, वो भी आज के युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए। शायद इसीलिए नवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर युवाओं के पसंदीदा सिंगर अरिजीत की आवाज़ में भजन लाया गया है।
सिंगर अरिजीत के करियर की बात करें तो उन्होंने एक रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में हालांकि अरिजीत न जीते थे, न अपनी ख़ास पहचान बना पाए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने दूसरे रियलिटी शो ’10 के 10 ले गए दिल’ में हिस्सा लिया और इसे जीत लिया। बस यहीं से म्यूज़िक इंडस्ट्री में उनके करियर ने रफ्तार पकड़ ली। अरिजीत ने इसके बाद अपना रिकॉर्डिंग सेटअप शुरु किया और खुद से म्यूज़िक प्रोग्रामिंग की। इसी के साथ वो इंडस्ट्री के मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर प्रीतम, शंकर एहसान लॉय, विशाल शेखर और मिथून के साथ बतौर असिस्टेंट म्यूजिक प्रोग्रामर काम करने लगे।
फिल्म ‘आशिकी-2’ के एक गाने ‘तुम ही हो’ ने अरिजीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। इस गाने को पूरे देश में बहुत पसंद किया गया। इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला थाइसके बाद 2014 में उन्होंने जीत गांगुली के साथ मिलकर सिटीलाइट्स के लिए गाना गाया ‘मुस्कुराने की वजह तुम हो’ इस गाने ने उन्हें उस साल सबसे ज्यादा नॉमिनेश्न्स दिलवाई थीं। हाल ही में अरिजीत ने एक पुराने गाने ‘आज जाने की ज़िद न करो’ को अपनी आवाज़ भी दी थी, ये गाना स्टार प्लस के शो ‘नामकरण’ में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस गाने के लिए अरिजीत की काफी वाहवाही भी हुई।
चलिये फिलहाल सुनते हैं अरिजीत का गाया हुआ माता का भजन-
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.