बॉलीवुड के जानेमाने गायक अरीजित सिंह ने आज ओशिवारा थाने में शिकायत की है। उनके मुताबिक़ डॉन रवि पुजारी गैंग से उन्हें धमकी मिली है। इस धमकी के अनुसार उन्हें 5 करोड़ रूपए देने या 2 फ्री स्टेज शो करने के लिए कहा गया। अरीजित ने इस धमकी की शिकायत ओशिवारा पुलिस थाने में की है। हालांकि उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाने या पुलिस सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है।
पुलिस इस केस की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक़ अरीजित ने इसके जवाब में रवि पुजारी गैंग से कहा है कि उनके पास ना इतने पैसे हैं और न ही वे इतने पैसों का इंतज़ाम कर सकते हैं। अरिजीत को शक है कि किसी प्रमोटर के रवि पुजारी से खास ताल्लुकात की वजह से ये कॉल उन्हें आया है। अरीजित ने बताया कि यह फ़ोन पहले उनके मेनेजर तारसाने के पास आया था, जिसके बाद वे घबरा गए और मुझे इस बारे में पूरी जानकारी दी।
रवि पुजारी से फ़ोन पर हुई बातचीत की जानकारी देते हुए अरीजित ने बताया कि रवि को अरीजित की आवाज़ पसंद है और वह चाहता है की उसके द्वारा आयोजित शो में वे गाना गाएँ।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.