Arijit Singh के मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती...स्वास्तिका मुखर्जी ने बोला- 'ब्‍लड डोनर की है जरूरत'

Arijit Singh Mother Not Well: सिंगर अरिजीत सिंह की मां को अस्पताल में भर्ती किया गया है और ब्लड डोनर की जरूरत है.

Updated: May 6, 2021, 5:28 PM IST

Arijit Singh Mother Not Well Need Blood Doner Very Urgently: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां की तबीयत कुछ ठीक नहीं चल रही है और उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है, वो इस वक्त कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती है. इतना ही नहीं उन्हें इस वक्त ब्‍लड डोनर की जरूरत है. इस बात की जानकारी ‘दिल बेचारा’ और ‘पाताल लोक’ में नजर आ चुकीं ऐक्‍ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी (Swastika Mukherjee) ने इस बाबत ट्विटर पर जानकारी शेयर की है.

एक्‍ट्रस ने गुरुवार सुबह 10:07 बजे ट्विटर पर पोस्‍ट करते हुए लिखा है कि सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां की तबीयत खराब है और उन्‍हें A- ब्‍लड की जरूरत (A- Blood Donors) है. एक्‍ट्रस ने यह भी बताया है कि अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां कोलकाता के AMRI, ढाकुरिया अस्‍पताल में भर्ती हैं.  साथ ही यह भी स्‍पष्‍ट किया गया है कि ब्‍लड डोनर पुरुष ही होना चाहिए.

स्वस्तिका मुखर्जी के पोस्ट का वायरल हो चुका है,  लोग उनकी पोस्ट को शेयर कर सिंगर की मदद की अपील कर रहे हैं. अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां की तबीयत कोरोना की वजह से बिगड़ी है या अन्य कारणों से, इसे लेकर कोई खबर बाहर नहीं आई है. सिंगर की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है. हम तो यही उम्मीद करते हैं कि सिंगर की मां जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.