Asha Bhosle के बेटे आनंद भोसले की बिगड़ी तबीयत, दुबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

सिंगर आशा भोसले अपने बेटे के साथ दुबई में ही मौजूद हैं, आनंद के पूरी तरह ठीक हो जाने तक वो वहीं रहेंगी. रिपोर्ट के मुताबिक आनंद बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं.

Written by: Akarsh Shukla
Published: April 15, 2022, 5:29 PM IST

Asha Bhosle son Anand Bhosle hospitalized: फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) के बेटे आनंद भोसले (Anand Bhosle) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं. जानकारी के मुताबिक आनंद भोसले की अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें दुबई (Dubai) के एक अस्पताल (Anand Bhosle hospitalized) में भर्ती कराया गया है. इस बीच सिंगर आशा भोसले अपने बेटे के साथ दुबई में ही मौजूद हैं, आनंद के पूरी तरह ठीक हो जाने तक वो वहीं रहेंगी. रिपोर्ट के मुताबिक आनंद बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, वो चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया.

जमीन पर जोर से गिरने की वजह से आनंद को मामूली चोट भी आई थी, लेकिन इस खबर से मंगेशकर और भोसले परिवार को बड़ा झटका लगा है. उधर बॉलीवुड से भी आनंद भोसले की सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहत की खबर ये है कि अब आनंद को आईसीयू वार्ड से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. आशा भोसले के दूसरे बेटे आनंद ने फिल्म निर्देशन और बिजनेस की पढ़ाई की है.

बता दें कि आशा भोसले के बड़े बेटे हेमंत का साल 2015 में कैंसर के चलते निधन हो गया था. जबकि आशा भोसले की एक बेटी भी थीं वर्षा भोसले, जिन्होंने साल 2012 में कथिर रूप से आत्महत्या कर ली थी. आशा को सभी बच्चे उनके पूर्व पति गणपतराव भोसले से थे, दोनों की शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली. विवाह के 11 साल बाद आशा और गणपतराव ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था. बाद में आशा भोसले ने आरडी बर्मन से शादी कर ली थी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.