छोटे कपड़ों में सूफी गाना गाने पर सिंगर सोना महापात्रा को मिली धमकी

धमकी मिलने के बाद सोना से पुलिस से शिकायत की है साथ ही ट्वीट कर पूरे मामले की जानकारी दी है.

Published date india.com Updated: May 1, 2018 12:17 PM IST
छोटे कपड़ों में सूफी गाना गाने पर सिंगर सोना महापात्रा को मिली धमकी
तोरी सूरत गाने को लेकर मिल रही है धमकी

नई दिल्लीः अंबर सरिया मुंडिया व कचिया कलियां ना तोड़ जैसे फेमस गाने से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली सिंगर सोना महापात्रा के एक गाने को लेकर विवाद हो गया है. छोटे कपड़ों में गाना गाने पर एक संगठन ने उनके गाने पर एजराज जताया है. धमकी मिलने के बाद सोना से पुलिस से शिकायत की है साथ ही ट्वीट कर पूरे मामले की जानकारी दी है.

गौरतलब है कि सोना को ‘तोरी सूरत’ के लिए धमकियां मिली हैं. दो गानों पर आपत्ति जताई गई है. सोना के मुताबिक, मदारिया सूफी फाउंडेशन की ओर से उन्हें कई दिनों से धमकियां मिल रही थीं. सोना ने मुंबई पुलिस को ट्वीट कर धमकी की जानकारी दी. उन्होंने लिखा- डियर मुंबई पुलिस, मुझे मदारिया सूफी फाउंडेशन की तरफ से धमकी भरे नोटिस मिल रहे हैं. वे चाहते हैं कि मैं अपना म्यूजिक वीडियो तोरी सूरत हर प्लेटफॉर्म से हटा दूं. उनका कहना है कि वीडियो वल्गर है इससे सांप्रदायिक दंगे हो सकते हैं.

दूसरे ट्वीट में सोना ने लिखा कि मदारिया फाउंडेशन ने मुझे रेग्युलर ऑफेडर कहा है. उन्हें मेरा 5 साल पुराना वीडियो मिला है जिसमें कोक स्टूडियो पर मैंने ‘पिया से नैना’ सॉन्ग गाया है. उन्होंने इसे इस्लाम की बेइज्जती बताया है क्योंकि इसमें मैंने छोटे कपड़े पहने थे. उन्होंने लिखा कि मदारिया फाउंडेशन उन्हें 6 दिनों से परेशान कर रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उनका कहना है कि मदारिया फाउंडेशन को तोरी सूरत म्यूजिक वीडियो में मेरी स्लीवलेस ड्रेस और बॉडी एक्पोजिंग डांसर्स के होने पर दिक्कत है. सूफी फाउंडेशन का दावा है कि मुझे धमकी देने के पीछे उनका मकसद सौहार्द और शांति बनाए रखना था. मैं इंडिया से पूछती हूं कि आप सिस्टरहुड के बारे में क्या कहेंगे? क्यों महिलाओं को कवर करने के लिए कहा जाता है. क्यों पब्लिक में गाने और डांस करने के लिए मना किया जाता है?

मदारिया फाउंडेशन एक ट्रस्ट है जो सूफी गानों को प्रमोट करता है. मदारिया सूफी फाउंडेशन के प्रेजिडेंट समीर बोघानी का कहना है कि सूफी कल्चर और म्यूजिक को प्रमोट करने का एक तरीका है. फाउंडेशन से परमिशन लिए बिना सोना महापात्रा ने इस नियम का उल्लंघन किया है. जब उनसे यह पूछा गया कि क्या फाउंडेशन ने माहापात्रा को धमकी दी है. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस जब हमसे इस मामले में पूछताछ करेगी तो हम इसका जवाब देंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.