
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Smriti Mandhana-Palaash Muchhal Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी की रस्मों ने सभी का दिल जीत लिया क्योंकि इस जोड़े ने अपने जश्न की कुछ प्यारी झलकियां साझा कीं थी. हालांकि, स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की खराब सेहत के कारण शादी स्थगित होने के बाद, ऐसी खबरें आईं कि पलाश ने अपनी होने वाली पत्नी को धोखा दिया है. इस बीच, स्मृति के पिता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन पलाश के साथ उनकी शादी अभी भी जारी है या नहीं, यह कोई नहीं जानता. हालांकि, उनकी शादी का प्रबंधन करने वाली इवेंट कंपनी द्वारा साझा किए गए एक पोस्ट शेयर किया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.
स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर, 2025 को होनी थी. हालांकि, शादी के दिन उनके पिता की तबीयत खराब होने से यह कार्यक्रम रद्द हो गया. पलाश से उनकी शादी को लेकर चल रहे ड्रामे की शुरुआत भी यहीं से हुई. इसके तुरंत बाद, स्मृति ने कथित तौर पर शादी से जुड़े अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए. इसी बीच, मैरी डी’कोस्टा नाम की एक महिला ने पलाश मुच्छल से कथित तौर पर मिले फ्लर्टी मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए. दूल्हे पर धोखाधड़ी के कई और आरोप लगने के बाद, उनकी शादी अब तक टलती रही है, जिससे लोग अभी भी असमंजस में हैं कि क्या यह कभी होगी भी या नहीं.
इस बीच, स्मृति-पलाश की शादी की रस्में संभालने वाली इवेंट मैनेजमेंट कंपनी, क्रेयॉन्ज़ एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है, हालांकि यह पोस्ट 24 नवंबर, 2025 को शेयर किया गया था और तब से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में उन्होंने क्रिकेट और स्पोर्ट्स मेटाफर भी यूज किए हैं. स्मृति और पलाश की शादी हैंडल करने वाली इवेंट कंपनी ने एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा ‘हम जिंदगी के हर मैच में फिनिश लाइन पार नहीं करते. पर आखिर में स्पोर्ट्समैन स्पिरिट मायने रखती है. हमारी टीम ने बहुत मेहनत की. खुशी और गर्व के साथ वो सभी भी जिक्र के लायक हैं. जल्द मिलेंगे चैंपियन.’
यह पोस्ट अब वायरल हो रही है और लगो इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं वहीं अन्य लोग तुरंत अटकलें लगाने में जुट गए. एक यूजर ने टिप्पणी की, “तो फिर ये अफ़वाहें सच हैं, है ना?” एक और ने लिखा, “जल्द ही मिलेंगे? क्या इसका मतलब शादी होने वाली है?” एक यूजर ने कहा, “इस संवेदनशील समय को इतनी शालीनता से संभालने के लिए सभी को बधाई
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.