तो क्या 'दयाबेन' की तलाश हुई पूरी? 'नागिन' में नजर आ चुकी इस एक्ट्रेस के नाम पर हो रही चर्चा

Tarak Mehta Ka Oolta Chashma: अब इन दिनों 'दयाबेन' रोल में एक नाम और चर्चा में आ गया है. सूत्रों के मुताबिक एक्ट्रेस काजल पिसल को शो के मेकर्स दयाबेन बनाना चाहते हैं.

Published date india.com Published: August 12, 2022 3:19 PM IST
तो क्या 'दयाबेन' की तलाश हुई पूरी? 'नागिन' में नजर आ चुकी इस एक्ट्रेस के नाम पर हो रही चर्चा

Tarak Mehta Ka Oolta Chashma: टीवी के मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फेमस कैरेक्टर ‘दयाबेन’ (Dayaben) की तलाश अभी भी जाती है. 2017 में जब से दिशा वकानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा से ब्रेक लिया है, शो के मेकर्स ‘दयाबेन’ की वापसी का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और हाल ही में दिशा का दूसरा बच्चा भी हुआ. प्रोडक्शन हाउस के पास दिशा को रिप्लेस करने के अलावा कोई चारा नहीं था. पिछले कुछ महीनों में ऐश्वर्या सखुजा और राखी विजन जैसे कुछ नाम चर्चा में रहे. उनके शो में एंट्री को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई थी.

अब इन दिनों ‘दयाबेन’ रोल में एक नाम और चर्चा में आ गया है. सूत्रों के मुताबिक एक्ट्रेस काजल पिसल को शो के मेकर्स दयाबेन बनाना चाहते हैं. काजल को आखिरी बार शो ‘सिर्फ तुम’ में देखा गया था. दयाबेन के किरदार को लेकर जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. एक सूत्र का कहना है, ‘अगर काजल फाइनल हो जाती हैं, तो उन्हे अगले महीने से अस्थायी रूप से शूटिंग शुरू करनी होगी.’ काजल इससे पहले ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘नागिन 5’ और ‘साथ निभाना साथिया’ जैसे शो का हिस्सा रह चुकी हैं.

अगर वो दयाबेन के किरदार के लिए चुनी जाती हैं तो उन्हें देखना बेहद दिलचस्प होगा. हालांकि इन खबरो के बीच प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि वो दयाबेन के लिए कई अन्य अभिनेत्रियों पर विचार कर रहे हैं अभी कुछ तय नहीं हुआ है. बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा जो साल 2008 में ऑन एयर हुआ था, उसने हाल ही में 14 साल पूरे किए हैं. इस अवसर को यादगार बनाने के लिए स्टार्स और क्रू मेंबर ने सेलिब्रेट भी किया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.