पति से परेशान सोफिया हयात, कहा- वो मुझे गला घोंट कर मारना चाहता था

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात अपने विदेशी पति से परेशान हैं.

Published date india.com Published: July 3, 2018 1:25 PM IST
पति से परेशान सोफिया हयात, कहा- वो मुझे गला घोंट कर मारना चाहता था

अपने ऊटपटांग बयान और हरकतों के कारण अक्सर चर्चा बटोरने वाली मॉडल से नन बनी सोफिया हयात की शादी एक साल भी नहीं चली और वह अपने पति व्लाड स्टेनेस्कु से अलग हो गई हैं. स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक सोफिया ने एक बयान में कहा- हां, ये खबर सच है व्लाद ने मेरा गला दबाने की कोशिश की है. मैंने वही किया जो जरूरी समझा. अब पुलिस उसकी तलाश में है. मैं पुलिस में व्लाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस उसे ढूंढ रही है. हमें नहीं पता वो इस वक्त लंदन में है या रोमानिया में.’पुलिस को लगता है कि वो साइको है. उसे चीजें याद नहीं रहती. वो कहानियां बनाता है. इन चीजों के अलावा, क्या आप मानेंगे कि वह मेरे मोजे छुपा कर कहता था कि उसे नहीं पता कि वे कहां हैं.’

Dangerous curves

A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat) on

Image result for sofia marriage, india.com

बता दें, सोफिया हयात का कुछ महीने पहले मिसकैरेज हो गया था, जिसके चलते वह काफी दुखी थीं. सोफिया ने अपने पति को घर से निकालने के बाद एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया था. जिसमें वो फूट-फूटकर रो रही हैं. इस वीडियो में सोफिया रोते हुए कह रही हैं कि उन्हें अपने बच्चे और पति का एक साथ खोने का सदमा लगा है. मैंने ये बातें पब्लिक की क्योंकि मैं उसे सबक दिखाना चाहती थी. मेरे लिए इन सब चीजों से गुजरना बहुत मुश्किल हो रहा है. काश! कुछ मैजिक हो और ये समय गुजर जाए. मैं व्लाद से नफरत नहीं करती लेकिन उसने जो किया उसके बाद व्लाद का मेरी जिंदगी से निकलना बेहतर था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सोफिया ने कुछ महीने पहले बताया था कि व्लाद एक शैतान और चोर है. उन्होंने अपने पति को लेकर चौका देने वाले खुलासे किए थे. जिसमें उन्होंने कहा था उसने मुझसे कई बार झूठ बोला. उसके पास पैसा भी नहीं है. मैंने उसके सारे खर्चे खुद उठाए हैं. बता दें कि सोफिया ने 24 अप्रैल 2017 को व्लाद स्टेनेस्कु से लंदन में शादी की थी. अक्सर वह पति के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती थीं. जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जाता रहा है.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.