By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sonakshi And Diana Team Up For Happy Bhag Jayegi Sequel
बॉलीवुड की इस दबंग एक्ट्रेस ने की 'हैप्पी भाग जाएगी' में एंट्री
डायना अभी हाल ही में फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' में नजर आई थी
डायना पेंटी, अली फजल और अभय देओल स्टारर फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ को एक साल पूरा होने के बाद फिल्म के मेकर्स द्वारा सिक्वल बनाने की तैयारी है. फिल्म के पहले भाग के निर्देशक मुदस्सर अजीज ने कहा कि वह ‘हैप्पी भाग जाएगी’ का सीक्वल लाने की ईमानदारी से कोशिश कर रहे हैं. पिछली फिल्म में डायना पेंटी ने लीड भूमिका निभाई थी लेकिन अब फिल्म में एक और एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है.
जी हां, खबरों की मानें तो फिल्म के सिक्वल में सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री होने वाली है. सोनाक्षी ने फिल्म से जुड़ने पर कहा, ‘मैं इस वाइब्रेंट, पॉजिटीव और सबसे जरूरी हैप्पी फिल्म के साथ जुड़ कर काफी खुश हूं.
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा – मैंने फिल्म का फर्स्ट पार्ट देखा है और मुझे यह काफी पसंद भी आया था और मैं उम्मीद करती हूं कि यह पिछली फिल्म से ज्यादा अच्छी, ज्यादा बड़ी और हर तरह से अच्छी हो’.
वहीं डायना ने कहा,’हैप्पी भाग जाएगी’ मेरे लिए एक स्पेशल फिल्म है और दोबारा इस फिल्म से जुड़ने पर यह परिवार में वापस आने जैसा है’.
डायना अभी हाल ही में फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ में नजर आई थी. फिल्म में अभिनेता व फिल्मकार फरहान अख्तर लीड रोल में थे.
Also Read:
-
Mirzapur: The Film: 'गुड्डू भैया' ने बताई शूंटिग को लेकर अंदर की बात, अली फजल ने राजस्थान के लोगों को लेकर...
-
सनी देओल देखते ही बॉबी की डर के मारे उड़ जाती थी हवाइयां, अभय देओल के साथ करते थे रूम शेयर...इस बात को लेकर..
-
इन बॉलीवुड हीरो के हमशक्ल हॉलीवुड में दिखे, ऋतिक ही नहीं जितेंद्र व देवानंद तक सबको देखो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें