साइबर बुलिंग का सामना करने के लिए इस खास मुहिम से जुड़ीं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- मैंने झेला है

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने करीब एक महीने पहले ट्विटर छोड़ने के बाद अब एक खास मुहीम से जुड़ने का फैसला लिया है.

Published: July 26, 2020, 7:53 AM IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने करीब एक महीने पहले ट्विटर छोड़ने के बाद अब एक खास मुहीम से जुड़ने का फैसला लिया है. सोशल मीडिया पर साइबर बुलिंग (Cyber Bullying) को खत्म करने की एक मुहिम में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा महाराष्ट्र के विशेष पुलिस महानिदेशक प्रताप दिगावकर और साइबर विशेषज्ञों की एक टीम के साथ जुड़ी हैं.

इस अभियान में शामिल होने और साइबर बुलिंग को रोकने की बात पर सोनाक्षी कहती हैं, “प्यार और सकारात्मकता का प्रसार करने के मकसद से सोशल मीडिया का निर्माण किया गया था. दुर्भाग्य से, यह साइबर बुलिंग और मानसिक उत्पीड़न के निरंतर बढ़ते प्रभाव के साथ एक जहरीला स्थान बन गया है. मैं खुद ट्रोल और गंदे शब्दों का शिकार हुई हूं.”

View this post on Instagram

📸 @kusshssinha

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

इस अभियान के हिस्से के रूप में, पैनालिस्टों के साथ पांच लाइव संवाद होंगे, जिन्हें सोनाक्षी के सोशल मीडिया अकांउट पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. इस अभियान का मकसद साइबर बुलिंग को लेकर जागरूकता फैलाना है, ताकि इंटरनेट पर ट्रोलर्स, लोगों को परेशान करने वाले, दुर्व्यवहार करने वाले अपने कार्यों के कानूनी परिणामों के बारे में जान सकें. इसका पहला प्रसारण 26 जुलाई को होगा.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.