Sonakshi Sinha Recalls Taking Couple Therapy Just 3 Years After Dating Zaheer Iqbal Why They Hide Their Love From Parents
3 साल बाद ही टूटने लगा रिश्ता, लेनी पड़ी कपल्स थेरेपी...अब सोनाक्षी ने बताया क्यों छुपाए रखा परिवार से रिश्ता
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Relationship: सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने पिछले साल एक निजी समारोह में शादी करने से पहले लगभग सात साल तक एक दूसरे को डेट किया था.
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Relationship: सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल का नाम सुनते ही सबसे पहले मन में एक ऐसे कपल की छवि बनती है जो एक दूसरे के प्यार में पागल हैं और हमेशा मस्ती करते हुए देखे जाते हैं. कपल के कई सारे वीडियो हैं जिन्हें देखकर लगता है कि वो कितने कमाल के पार्टनर हैं और उससे भी कमाल के दोस्त हैं. बता दें इस कपल ने पिछले साल अचानक बेहद निजी समारोह में शाद कर ली थी. वहीं कपल कपल के यूट्यूब व्लॉग्स पर नई चीजें फैंस को देखने को और सुनने को मिल रही हैं. इसके साथ ही अब दोनों ने अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की है और बताया है कि उनकी जर्नी एक कपल के तौर पर कैसी रही है.
तीन साल बाद हम एक-दूसरे के बाल नोचने को तैयार थे
सोहा अली खान के साथ उनके पॉडकास्ट पर आई सोनाक्षी ने खुलासा किया कि उनके रिश्ते के सिर्फ तीन साल बाद, उनके बीच एक बड़ा बुरा दौर आया था. सोानाक्षी ने बताया कि ‘मारे रिश्ते को तीन साल हो गए थे जब हम एक ऐसे दौर में पहुंच गए जहां हम एक-दूसरे के बाल नोचने को तैयार थे. हम चाहे जो भी करें, हम एक-दूसरे का नज़रिया समझ नहीं पा रहे थे. लेकिन दिल ही दिल में हम जानते थे कि हमें किसी न किसी तरह यह काम करना ही होगा. तभी हमने कपल थेरेपी लेने का फैसला किया और ज़हीर ने ही इसका सुझाव दिया.’
‘मैं चाहता हूं कि यह रिश्ता कामयाब फिर हमने थेरेपी ली’
हालांकि ज़हीर ने उन्हें इस दौरान संभाला और हर तरफ से इस रिश्ते को बचाने के लिए प्रयास किया. सोनाक्षी ने बताया कि जहीर ने उनसे कहा कि ‘मैं चाहता हूं कि यह रिश्ता कामयाब रहे, चाहे कुछ भी हो जाए. मैंने थेरेपी के बारे में सुना है, चलो इसे आज़माते हैं. मैं मान गई और मुझे बहुत खुशी है कि मैंने ऐसा किया. बस दो सेशन के बाद, हम फिर से पटरी पर आ गए. इससे हमें यह समझने में मदद मिली कि दूसरा व्यक्ति कैसे सोचता है और वह जो कहता है वह हमेशा उसके मन का नहीं होता. यहां तक कि छोटी-छोटी बातों ने जैसे यह पहचानना कि आपका साथी क्या कह रहा है सब कुछ बदल दिया.’
7 साल डेटिंग और फिर शादी
सोनाक्षी और ज़हीर ने पिछले साल घर पर एक निजी समारोह में शादी करने से पहले लगभग सात साल तक सिक्रेट रूप से डेटिंग की थी और उनकी अंतरधार्मिक शादी की कुछ वर्गों ने आलोचना की, लेकिन इस जोड़े ने नकारात्मकता को दरकिनार कर दिया और एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.