Sonali Bendre Birthday: घर में नहीं थे राशन खरीदने के पैसे, आर्थिक तंगी के कारण चुननी पड़ी एक्टिंग की राह....अब है इतने करोड़ की मालकिन

Sonali Bendre Birthday:

Published date india.com Published: January 1, 2026 9:15 AM IST
Sonali Bendre Birthday: घर में नहीं थे राशन खरीदने के पैसे, आर्थिक तंगी के कारण चुननी पड़ी एक्टिंग की राह....अब है इतने करोड़ की मालकिन

Sonali Bendre Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे का जन्म एक जनवरी 1975 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. सोनाली उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने कैंसर को मात देकर एक बार फिर से अपना काम शुरू किया है. आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसी रही है उनकी जिंदगी और अब कितने करोड़ की हैं मालकिन.

राशन तक के नहीं थे होते थे पैसे- सोनाली

सोनाली बेंद्रे ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उनके परिवार को राशन खरीदने में भी मुश्किल होती थी. आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने अपने माता-पिता की शुरुआती असहमति के बावजूद अभिनय को चुना. अपनी खूबसूरती और मेहनत के दम पर उन्हें बॉलीवुड में मौके मिले और धीरे-धीरे उन्होंने एक सफल करियर बनाया. दरअसल घर की आर्थिक स्थिती ठीक ना होने के कारण सोनाली ने मॉडलिंग की वजह से एक्ट्रेस को फिल्मों में काम मिला था औऱ उनकी पहली फिल्म 1994 में आग आई, लेकिन ये बुरी तरह से पर्दे पर फ्लॉप रही थी.

मेरे पेरेंट्स एक्टिंग फील्ड में मेरे आने को लेकर कम्फर्टेबल नहीं थे

सोनाली कॉलेज के दौरन पहली बार रैंप वॉक तब किया जब एक लड़की घायल हो गई और वहां पर मौजूद लोगों ने सोनाली को ये ऑफर दिया. इस दौरान उन्हें इस काम का अंदाजा नहीं था औऱ उनके पास कपडड़े तक नहीं थे, लेकिन सबने उनकी मदद की और इसके बाद वो ये जीत गई. मेरा पहला रोल मुझे मिला. जब मैंने इस बात के बारे में अपने पेरेंट्स को बताया तो उन्होंने कहा कि ये कैसी फील्ड है? मेरे पेरेंट्स एक्टिंग फील्ड में मेरे आने को लेकर कम्फर्टेबल नहीं थे. उस समय मेरा परिवार काफी मुश्किलों से गुजर रहा था. मैंने उस मौके का फायदा उठाया और और काम करना शुरू किया. मुझे और मेरे परिवार को सर्वाइव करना था.

तीनों खानों के संग किया है काम

सोनाली को 1996 में अजय देवगन की आई दिलजले से पहचान मिली और इसके बाद उन्होंने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में किया औऱ 90 के दौर में वो सबसे हसीन एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती थी. एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के साथ ‘इंग्लिश बाबू देशी मेम’, सलमान खान के साथ ‘हम साथ- साथ’ है और आमिर खान के साथ ‘सरफरोश’ में काम किया है.

जानें कितनी है नेट वर्थ

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की कुल संपत्ति के अनुमान अलग-अलग हैं, लेकिन हालिया रिपोर्टों (2025) के अनुसार यह आंकड़ा लगभग 140-250 करोड़ के आसपास है, जो उनके फिल्मी करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट और जुहू स्थित घर और लग्जरी कारों जैसी संपत्तियों से प्राप्त हुआ है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.