
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
इस डायरेक्टर ने ‘द ट्रेन’, ‘जवानी दीवानी’, ‘कसमें वादे’ जैसी कई सफल फिल्में बनाईं. उनकी हर फिल्म में संगीतकार आरडी बर्मन का संगीत रहा, जो उनकी खासियत थी. 5 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि है. क्या आप गेस कर पा रहे हैं हम किस डायरेक्टर की बात कर रहे हैं. जानते हैं इनके बारे में कुछ खास बातें. नाम है…
रमेश बहल बॉलीवुड के बहल परिवार से थे और 1970-80 के दशक में सक्रिय रहे. रमेश बहल की खासियत यह थी कि उनकी हर फिल्म में मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन ने संगीत दिया. वे एकमात्र फिल्ममेकर थे जिन्होंने सभी प्रोजेक्ट में उनके साथ काम किया. उनका निधन 5 जनवरी 1990 को हुआ.

sonali bendre close relationship with ramesh behl
पर्सनल लाइफ
रमेश बहल का जीवन सिनेमा से गहराई से जुड़ा था. मुंबई में जन्मे रमेश ने करियर की शुरुआत शॉर्ट फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की. उनकी पत्नी मधु बहल थीं, जो एक्टर कमल कपूर की बेटी थीं. रमेश बहल ने फिल्मों में निर्माता और निर्देशक दोनों भूमिकाएं निभाईं. उनके भाई श्याम बहल भी निर्देशक थे, जिससे बहल परिवार सिनेमा की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम बना.
यादगार फिल्में
रमेश बहल ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दीं. उन्होंने बतौर निर्माता ‘द ट्रेन’, ‘जवानी दीवानी’ , ‘दिल दीवाना’, ‘कसमें वादे’, ‘बसेरा’, ‘ये वादा रहा’ जैसी सफल फिल्में बनाईं.
उनके निर्देशन में बनी फिल्मों में ‘कसमें वादे’, ‘पुकार’, ‘जवानी’ और ‘अपने अपने’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं. ‘कसमें वादे’ में अमिताभ बच्चन डबल रोल में थे, जबकि ‘पुकार’ में भी अमिताभ ने मुख्य भूमिका निभाई. ‘जवानी’ रोमांटिक ड्रामा थी. सबसे खास बात यह कि सभी फिल्मों का संगीत आरडी बर्मन ने कंपोज किया. आरडी के मेलोडीज और हिट गानों ने इन फिल्मों को यादगार बनाया.
सोनाली बेंद्रे से है खास रिश्ता
रमेश बहल का अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे से खास रिश्ता है, उनके बेटे गोल्डी बहल निर्देशक और निर्माता हैं, जिनकी शादी सोनाली बेंद्रे से हुई है. सोनाली उनकी बहू हैं. गोल्डी ने ‘बस इतना सा ख्वाब है’ और ‘द्रोणा’ जैसी फिल्में बनाईं. रमेश की बेटी सृष्टि बहल आर्य प्रोड्यूसर और मीडिया एग्जीक्यूटिव हैं. वह साल 2021 तक नेटफ्लिक्स इंडिया की प्रमुख थीं.
रमेश बहल का एक किस्सा भी मशहूर है. साल 1983 की फिल्म बेताब के लिए निर्देशक राहुल रवैल एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे. सनी देओल फिल्म में लीड एक्टर थे, ऐसे में रमेश बहल ने राहुल को सुझाव देते हुए अमृता सिंह को कास्ट करने की बात कही.
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.