By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sonali Bendre Health Status Shared By Her Husband Goldi Behl
गोल्डी बहल ने सोनाली के कैंसर ट्रीटमेंट पर किया खुलासा, ट्विटर पर शेयर किया पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली (Goldie Behl) बेंद्रे की कैंसर की खबर से पूरी इंडस्ट्री को सदमा लगा था.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) की कैंसर की खबर से पूरी इंडस्ट्री को सदमा लगा था. इसके बाद सोनाली ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि वह न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं. इलाज के कारण सोनाली को अपने बाल भी कटवाने पड़े जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर भी अपलोड की थी. सोनाली के पति और फिल्म निर्माता गोल्डी बहल (Goldie Behl) ने हाल ही में सोनाली का हेल्थ स्टेटस शेयर करते हुए कहा कि उनकी हालत अब स्थिर है.
Thank you all for the love and support for Sonali… she is stable and is following her treatment without any complications. This is a long journey but we have begun positively.
— goldie behl (@GOLDIEBEHL) August 2, 2018
A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on
गोल्डी ने कहा कि बिना किसी रुकावट उनका इलाज चल रहा है. गोल्डी बहल ने गुरुवार रात ट्वीट कर सोनाली का तबीयत के बारे में लोगों को जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सोनाली को प्यार और समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया. उनकी हालत अब स्थिर है. उनका बिना किसी रुकावट के इलाज हो रहा है. यह लंबी यात्रा है लेकिन हमने इसकी शुरुआत बहुत ही सकारात्मकता के साथ की.”
A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on
सोनाली (43) का न्यूयॉर्क में मेटास्टैटिक कैंसर का इलाज चल रहा है. उन्होंने जुलाई में सार्वजनिक रूप से बताया था कि वह हाई-ग्रेड कैंसर से ग्रस्त हैं. सोनाली ने साल 2002 में गोल्डी के साथ शादी की थी और दोनों का 12 साल का बेटा रणवीर है. सोनाली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने कहा ”मैंने बड़ी हिम्मत करके अपने बेटे रणवीर को अपनी बीमारी के बारे में बताया और उसने इसे काफी मेच्योरिटी से हैंडल किया.”
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें