कैंसर से जंग लड़ रही सोनाली बेंद्रे ने पहली बार शेयर की बीमारी के बाद की फोटो और वीडियो

अमेरिका में कैंसर की जंग लड़ रही सोनाली बेंद्रे ने बीमारी के खुलासे के बाद पहली बार अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

Published date india.com Published: July 10, 2018 3:12 PM IST
कैंसर से जंग लड़ रही सोनाली बेंद्रे ने पहली बार शेयर की बीमारी के बाद की फोटो और वीडियो
Sonali Bendre (File Photo)

अमेरिका में कैंसर की जंग लड़ रही सोनाली बेंद्रे ने बीमारी के खुलासे के बाद पहली बार अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. अपने नए लुक की तस्वीरों के साथ सोनाली ने वीडियो भी शेयर किया है. सोनाली का ये वीडियो उनके नए हेयरकट का है. सोनाली इस वीडियो में अपने पति गोल्डी बहल के साथ एक सैलून में नजर आ रही हैं. और अपने लंबें बालों को एक नया स्टाइल देने के लिए हेयरकट करवा रही हैं.

सोनाली के इस हेयरस्टाइल ट्रांसफॉर्मेशन पर करण जौहर से लेकर परिणीति चोपड़ा तक कई सेलेब्स ने कमेंट किया है. सेलेब्स सोनाली को स्ट्रॉन्ग वुमेन बताते हुए उनकी सेहत में जल्द सुधार की कामना कर रहे हैं. सोनाली ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि इस समस्या का सामना करने का ये उनका तरीका है. इस प्रोसेस को आपके साथ शेयर करना भी मेरे इस सफर का एक अहम हिस्सा है. मैं सिर्फ उम्मीद कर सकती हूं कि यह आपको याद दिलाता रहे कि अभी सब खो नहीं गया है और कोई है, कहीं है जो ये समझता है कि आप किससे गुजर रहे हैं.

कुछ दिन पहले अपनी कैंसर की बीमारी की जानकारी देते हुए सोनाली ने ट्विटर पर लिखा था. कभी-कभी जब आपको जरा भी उम्मीद नहीं होती जिंदगी अचानक आपको अजीब से मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है. हाल ही में मुझे हाई-ग्रेड कैंसर डायग्नोस हुआ है, जिसके बारे में वाकई हमें पता तक नहीं था. हल्के दर्द के चलते कुछ टेस्ट करवाए, जिससे ऐसी रिपोर्ट आई जिसकी उम्मीद तक नहीं थी। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे चारों तरफ मजबूती से खड़े हैं और पूरा साथ दे रहे हैं। मैं बहुत खुशकिस्मत और उन सबकी आभारी हूं.’

इससे निपटने के लिए तुरंत ऐक्शन लेने से बेहतर कोई तरीका नहीं था. इसलिए अपने डॉक्टरों की सलाह पर मैं न्यू यॉर्क में इलाज करवा रही हूं. हम सकारात्मक रहें और मैं हर कदम पर लड़ने को तैयार हूं. मुझसे जिससे बहुत मदद मिली वह बीते कुछ सालों में मिलने वाला प्यार और सपॉर्ट है, जिसके लिए मैं आभारी हूं. मैं इस जंग में आगे बढ़ रही हूं यह जानते हुए कि मेरे पीछे मेरे परिवार और दोस्तों की ताकत है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सोनाली को मेटास्टेटिक कैंसर है. मेटास्टेटिक कैंसर या मेटास्टेटिक ट्यूमर वो होता है जो शरीर के प्राइमरी (जहां कैंसर विकसित हुआ है) हिस्से से दूसरे हिस्सों में फैल जाता है. कैंसर को तब मेटास्टेटिक कहा जाता है जब वो प्राइमरी साइट से दूसरे भागों में फैल जाता है. इसमें कैंसर का नाम प्राइमरी भाग के कैंसर पर आधारित रखा जाता है. जैसे अगर किसी को ब्रेस्ट कैंसर हो और वो हड्डियों तक फैल जाए तो उसे ब्रेस्ट कैंसर विद बोन मेटास्टेसिस कहेंगे. इसके इलाज के लिए कीमोथेरेपी या हार्मोन थेरेपी दी जा सकती है. मुंह के माध्यम से दवाओं या इंजेक्शन के माध्यम से दवाएं दी जाती है. बायोलॉजिकल थेरेपी, रेडिएशन थेरेपी, सर्जरी या इनके कांबीनेशन के माध्यम से इलाज किया जाता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.