आज तक सोनम कपूर ने छिपाया हुआ था ‘बाहुबली’ से जुड़ा ये बड़ा राज़

एक चैट शो में सोनम ने किया ये खुलासा

Published date india.com Updated: October 14, 2016 7:29 PM IST
Sonam Kapoor was offered Bahubali | आज तक सोनम कपूर ने छिपाया हुआ था ‘बाहुबली’ से जुड़ा ये बड़ा राज़

पिछले साल आई फिल्म ‘बाहुबली’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतने रिकॉर्ड्स तोड़े कि इसका नाम इतिहास तक में दर्ज हो गया। साउथ की बनी इस फिल्म को देश के लगभग हर हिस्से में देखा और पसंद किया गया। बाहुबली ने न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी खूब धूम मचाई थी। अब इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी कि इस सुपर-डुपर हिट फिल्म से जुड़ी ये बात अब तक कैसे छिपी रही।

बकौल सोनम कपूर ‘बाहुबली’ का ऑफर उन्हें मिला था। ये बात उन्होंने एक चैट शो के दौरान बताकर सबको हैरान कर दिया। वाकई में ये खबर इतनी सामान्य भी नहीं है, इसलिए सबको लग रहा है कि अब तक ये खबर निकलकर क्यों नहीं आई। सोनम कपूर ने इस फिल्म को हालांकि न कह दिया था, वरना इस ऐतिहासिक फिल्म में इस बॉलीवुड ऐक्ट्रेस के जलवे देखने को भी मिलते।

सावन ऐप पर आने वाले नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में इस बार सोनम कपूर आई। इस चैट शो में उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें बताई। शो में नेहा ने सोनम को कुछ फिल्मों का रिव्यू करने को कहा गया, वो भी उनके स्टाइल में। इस लिस्ट में सबसे पहले ‘बाहुबली’ फिल्म थी। सोनम ने कहा कि उन्होंने ये फिल्म नहीं देखी। फिर ज़रा रुककर उन्होंने बताया कि भले ही फिल्म उन्होंने नहीं देखी लेकिन इसकी स्क्रिप्ट वो पढ़ चुकी हैं क्योंकि ये फिल्म उन्हें ऑफर की गई थी। सोनम के इस जवाब से नेहा काफी हैरान हुई। इसे भी पढ़ें – नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी का ये ‘यंग लुक’ आपको कर देगा हैरान

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हालांकि सोनम ने ये नहीं बताया कि उन्होंने इस फिल्म का ऑफर लेने से इनकार क्यों किया। वैसे हमें लगता है कि भले ही सोनम ने ये बात ज़ाहिर न की हो लेकिन इस फिल्म की इतनी सफलता के बाद उन्हें एक बार लगा तो होगा ही कि काश! मैंने ये फिल्म कर ली होती। इसे भी पढ़ें – ‘पिंक’ के बाद तापसी पन्नू की हो गई चांदी, अक्षय कुमार के साथ शुरू हुई नई फिल्म की शूटिंग

अब तक ‘बाहुबली’ के साथ यही सवाल जुड़ा हुआ था कि ‘आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ लेकिन अब एक और सवाल जुड़ गया है कि ‘आखिर सोनम कपूर ने बाहुबली फिल्म को न क्यों नहीं की?’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.