"द केरला स्टोरी" की इस एक्ट्रेस ने की रणबीर कपूर की रामायण में एंट्री, निभाएंगी ये किरदार

रणबीर कपूर के आगामी फिल्म रामायण में द केरला स्टोरी की एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है. एक्ट्रेस द केरला स्टोरी जैसे हिट फिल्म के बाद अब रामायण में मुख्य भूमिका निभाएगी.

Published date india.com Published: May 17, 2024 4:49 PM IST

‘द केरला स्टोरी’ की सुपर एक्ट्रेस सोनिया बलानी की एंट्री नितेश तिवारी की रामायण में हो चुकी है। रामायण आगामी सभी फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म है. साथ ही दर्शकों को रामायण के रिलीज होने का भी इंतजार है. इसी बीच आगामी फिल्म रामायण को लेकर एक खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक रामायण में सोनिया बलानी भी नजर आएंगी. आपको बता दें कि सोनिया इससे पहले द केरला स्टोरी में भी काम कर चुकी हैं.

उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी सोनिया 

बॉलीवुड की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस सोनिया बलानी नितेश तिवारी की रामायण में उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी. सोनिया की पिछली फिल्म द केरला स्टोरी में उनकी बेहतरीन एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया. सोनिया को इस फिल्म में देखकर फैंस भी काफी खुश हैं.

रणबीर बन रहे राम तो सीता बनेगी पल्लवी

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर रामायण में राम का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं सीता के लिए पल्लवी का नाम सामने आया है. आपको बता दें कि पल्लवी साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं. साथ ही पल्लवी ने इस किरदार को निभाने के लिए 6 करोड़ रूपए चार्ज लिए हैं. साई पल्लवी ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दी हैं और अब उस कड़ी में एक और नाम जुड़ जायेगा. आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल से ही शुरू हो गई है. जानकारी के अनुसार फिल्म को तीन पार्ट में रिलीज किया जाएगा.

रावण के किरदार में नजर आएंगे यश

रामायण में काम करने वाले सभी कलाकारों के नाम लगभग सामने आ गए हैं. जहां रणबीर को राम, पल्लवी को सीता का रोल मिला है. वहीं रामायण के मुख्य किरदार यानी की रावण का किरदार यश निभायेंगे. यश ने बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दी हैं. यश को रावण के किरदार में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.