By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sonu Sood Says Every Rupee Of My Organization Is To Save A Life
सोनू सूद ने अब तोड़ी चुप्पी- मेरे संगठन का एक-एक रुपया किसी जीवन को बचाने के लिए है
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कहा कि उनके संगठन का एक-एक रुपया जरूरतमंद और अनमोल जीवन को बचाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा है
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और उनके संगठन पर 20 करोड़ रुपए की कर चोरी का आरोप लगाए जाने के बाद आज सोमवार उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा. को कहा कि उनके संगठन का एक-एक रुपया जरूरतमंद और अनमोल जीवन को बचाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”पूरी विनम्रता के साथ मैं वापस आ गया हूं. जीवन को बचाने में आपकी सेवा की खातिर. मेरी यात्रा जारी है. जय हिंद.”
सोनू सूद ने अपनी टि्वटर पर शेयर करते हुए लिखा है, “सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है, हर हिंदुस्तानी की दुआओं का असर लगता है.” और अंत में लिखा है कर भला हो भला. अंत भले का भला.
बता दें पिछले सप्ताह एक्टर के परिसरों और उनसे संबद्ध लोगों के खिलाफ कई बार हुई छापेमारी के बाद पहली बार 48 साल के एक्टर ने कहा कि वह ”कुछ खास मेहमानों” की खातिरदारी में व्यस्थ थे इसलिए वह पिछले चार दिनों से लोगों की सेवा नहीं कर पाए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”पूरी विनम्रता के साथ मैं वापस आ गया हूं. जीवन को बचाने में आपकी सेवा की खातिर. मेरी यात्रा जारी है. जय हिंद.”
“सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है,
हर हिंदुस्तानी की दुआओं का असर लगता है” 💕 pic.twitter.com/0HRhnpf0sY— sonu sood (@SonuSood) September 20, 2021
एक्टर सोनू सूद और उनके लखनऊ स्थित इंन्फ्रास्ट्रक्चर पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सीबीडीटी ने दावा किया कि यह पाया गया है कि सूद ने कई फर्जी संस्थाओं से फर्जी तरीके से कई कंपनियों से ऋण के रूप में बेनामी आय अर्जित की.
सीबीडीटी ने ‘दबंग’ के अभिनेता पर विदेशी अंशदान विनियमन कानून (एफसीआरए) के तहत नियम के उल्लंघन करने और विदेशों से चंदा लेने का आरोप लगाया.सूद ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने अपनी पूरी ताकत और दिल से देश के लोगों की सेवा में खुद को समर्पित करने का संकल्प लिया है.
सोनू ने कहा, ”आपको हमेशा कहानी का अपना पक्ष बताने की जरूरत नहीं है. यह समय बताएगा. एक अनमोल जीवन बचाने और जरूरतमंदों तक पहुंचने के लिए मेरे संगठन का एक-एक रुपया अपनी बारी का इंतजार कर रहा है. इसके अलावा कई मौकों पर मैंने मानवीय कारणों के लिए ब्रांडों को मेरी एंडोर्समेंट फीस दान करने के लिए प्रोत्साहित किया है, जो हमें आगे बढ़ाता है.” सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और महामारी के दौरान अपने सामाजिक कार्यों से वह सुर्खियों में आए.
Also Read:
-
Womens Day 2026: अकेले दम पर बॉक्स ऑफिस हिला चुकी हैं ये एक्ट्रेसेस, एक्टिंग में हीरो भी पड़ जाते हैं फीके
-
2000 ऊंट 4000 घोड़े और 16 साल का जुनून...105 बार बदला गया गाना, 9.17 करोड़ में बिके थे इस फिल्म के टिकट!
-
1,000,000,000 Cr के बंगले में अकेले रहती हैं रेखा? किसी को नहीं है झांकने की इजाजत! तन्हाई के 'बसेरा' की तस्वीरें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें