Sonu Sood की पत्नी सोनाली सूद का हाइवे पर हुआ जोरदार एक्सीडेंट, जानें कैसी है हालत

Sonu Sood Wife Sonali Sood Accident: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की पत्नी एक्सीडेंट में घायल हो गई हैं.

Published date india.com Updated: March 25, 2025 3:26 PM IST
Sonu Sood की पत्नी सोनाली सूद का हाइवे पर हुआ जोरदार एक्सीडेंट, जानें कैसी है हालत

Sonu Sood Wife Sonali Sood Accident: एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक बड़ी दुर्घटना में घायल हो गईं हैं हिंदुस्तान टाइम्स की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब सोनाली अपनी बहन और भतीजे के साथ यात्रा कर रही थीं. बता दें ये दुर्घटना सोमवार देर रात (24 मार्च) हुई और सोनाली और उनके भतीजे दोनों का फिलहाल नागपुर के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पत्नी को देखने नागपुर पहुंचे एक्टर

सूत्र ने बताया कि सोनू सूद अपनी पत्नी की दुर्घटना के बारे में सुनते ही तुरंत नागपुर पहुंचे और कल रात से ही उनके साथ हैं. अभिनेता के प्रवक्ता ने भी एचटी से घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “हां, सोनाली का एक्सीडेंट हुआ है. सोनू फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं’. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया है कि सोनाली और उनके भतीजे को निगरानी में रखा गया है और अगले 48-72 घंटों तक उन्हें पूरी चिकित्सा सुविधा दी जाएगी. इस बीच, सोनाली की बहन, जो गाड़ी में थी, को मामूली चोटें आईं और वह बच गई है. सोनू सूद ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

लाइमलाइट से दूर रहती हैं पत्नी

बता दें कि सोनाली सूद काफी हद तक सुर्खियों से दूर रहती हैं, जबकि सोनू सूद फिल्मी पर्दे पर तो हीरो का रोल करते ही हैं वहीं वे जरूरतमंदों की मदद कर रियल लाइफ हीरो भी बन चुके हैं.सोनू सूद ने 1996 में सोनाली से शादी की थी और इस कपल के दो बच्चे हैं अयान और इशांत नाम के दो बेटे हैं. बता दें वह पेशे से एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं, सोनू और सोनाली सूद अपनी निजी जिंदगी को लोगों की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.