Sooryavanshi day 3 Box Office: जबरदस्त कमाई कर रही है अक्षय-कैटरीना की फिल्म सूर्यवंशी, संडे की कलेक्शन ने तो कमाल कर दिया!

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की सूर्यवंशी (Sooryavanshi) को देशभर में 4000 से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है.

Published: November 8, 2021, 10:58 AM IST

Sooryavanshi day 3 Box office: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सूर्यवंशी शुक्रवार को रिलीज हो गई. रिलीज के साथ ही फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की. पहले दिन के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक सूर्यवंशी (Sooryavanshi) ने 20 करोड़ तक की की कमाई की है.

दूसरे दिन भी फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई. लेकिन इस संडे (Early Trends) का तो कहना ही क्या. अनुमान लगाया जा रहा है संडे को भी फिल्म ने 27 से 29 करोड़ तक की कमाई की होगी.

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कह सकते हैं रोहित शेट्टी की फिल्म को आखिरकार थियेटरों में रिलीज होने का जबरदस्त फायदा मिलता हुआ दिख रहा है. दर्शकों को यह मूवी बहुत पसंद आई है.

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. सुबह के शोज में दर्शक थोड़े कम दिखे, लेकिन दोपहर के शोज की रिपोर्ट काफी जबरदस्त है.

फिल्म की शुरुआत देखकर साफ हो चुका है कि रोहित शेट्टी की ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली है. खास बात है कि फिल्म के पास कमाने के लिए पूरे दो हफ्तों का समय है, इस बीच कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है. इसमें कोई शक नहीं कि सूर्यवंशी साल 2021 की सबसे बड़ी फिल्म भी बनने वाली है

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.