By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- South Indian Actress Tamanna Bhatia Shares Her Experience About Film Shooting
शूटिंग के लिए तैयार हो रही थी तमन्ना, वैनिटी वैन को हिलता देख कंफ्यूज हुए लोग
डिजीटल शो के दौरान तमन्ना ने अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में सबको बताया.
मुंबई. ‘बाहुबली’ स्टार तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-पहचानी शख्सियत है. साउथ इंडियन फिल्मों के जरिए तमन्ना ने नाम और शोहरत बटोरी है. फिल्म इंडस्ट्री में काफी कम समय में ही अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करने वाली इस अभिनेत्री को अब बॉलीवुड में प्रपोजल मिलने लगे हैं. तमन्ना हाल ही में एक डिजीटल शो ‘वेनिटी डायरीज’ पर आई थी, जहां उन्होंने अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में कई सारी बातें की. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड के अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में भी खुलकर राय रखी.
इसी क्रम में तमन्ना भाटिया ने फिल्मों की शूटिंग से जुड़ा ऐसा मजेदार वाकया सुनाया, जिसे सुनकर आप हैरान हुए बिना नहीं रह सकेंगे. जी हां, तमन्ना ने शूटिंग के दौरान हुई एक घटना को भी साझा किया. उन्होंने बताया, “एक बार मैं अपनी वैनिटी वैन में पूरे डांस सीक्वेंस का अभ्यास कर रही थी, जिससे वैन हिल रही थी और बाहर हर कोई सोच रहा था कि वैन हिल क्यों रहा है.” दक्षिण भारतीय फिल्मों की इस खूबसूरत स्टार के जीवन से जुड़ी यह घटना पढ़कर आप हंसे बिना नहीं रह सकेंगे.
बहरहाल, बॉलीवुड के कलाकारों के बारे में बताते हुए तमन्ना भाटिया ने कहा कि उन्हें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक्सपेरिमेंटल स्वभाव काफी पसंद है. तमन्ना ने कहा, “बॉलीवुड में मुझे दीपिका पादुकोण काफी पसंद है. उनकी आंखें बहुत खुबसूरत हैं और मैं उनके एक्सपेरिमेंटल स्वभाव और हर चीज के लिए उनके नए दृष्टिकोण को काफी पसंद करती हूं.” तमन्ना ने आगे कहा, “वहीं हॉलीवुड में मुझे मेरिल स्ट्रीप अच्छी लगती हैं. वह हर उस किरदार में अलग दिखती हैं, जो वह निभाती है और मुझे इस बात से प्यार है.”
Also Read:
-
Bollywood Gk: जिस थिएटर ने भारत को ‘चलती तस्वीरों’ का जादू दिखाया, उसका पता मुंबई नहीं, तो फिर क्या था?
-
Bollywood Numerology: "पुष्पा… पुष्पराज! मैं झुकेगा नहीं साला…" इस मूलांक को फ्लावर समझने की गलती मत करना, फायर है ये!
-
हर एक्टर को अपने 'कुत्ते' के नाम से बुलाता था ये सुपरस्टार, को-एक्टर की शक्ल पसंद ना आने पर छोड़ देता था फिल्म
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें