ऐश्वर्या राय...कैटरीना कैफ के बाद अब श्री देवी की हमशक्ल आई सामने, हैरान लोग बार-बार देख रहे हैं ये वीडियो

कहा जाता है कि एक शक्ल के मिलते-जुलते सात चेहरे इस दुनिया में पाए जाते हैं. आए दिन सेलेब्स हमशक्ल सामने आ रहे हैं. अब श्री देवी की डुप्लीकेट का ये वीडियो वायरल हो रहा है.

Published date india.com Published: May 17, 2022 2:56 PM IST
sri devi doppelganger deepali chaudhary video viral after aishwarya rai katrina kaif watch video
sri devi doppelganger deepali chaudhary

हिंदी सिनेमा जगत में अपने दमदार अभिनय और डांस से दुनियाभर को दीवाना बनाने वालीं बॉलीवुड की ‘चांदनी’और पहली फिमेल सुपरस्टार यानी श्रीदेवी (Sridevi) आज हमारे बीच नहीं लेकिन उनकी यादें हमारे साथ हमेशा रहेंगी. श्रीदेवी (Sridevi) ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही कर दी थी. श्रीदेवी (Sridevi) ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘थुनैवान’ में काम किया था. श्रीदेवी (Sridevi) को हिंदी फिल्मों की पहली ‘फीमेल सुपरस्टार’ भी कहा जाता है, उन्होंने करीब 300 फिल्मों में काम किया था.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक श्री देवी की हमशक्ल दिखाई दे रही हैं. एक बार देखने पर लोग गच्चा खा जाते हैं कि ये श्री देवी ही हैं. इस लड़की का नाम दीपाली चौधरी हैं. दीपाली श्री के हिट गानों पर परफार्म करती हैं. उनके कई वीडियो इंस्टाग्राम पर देखे जा सकते हैं.

हीरो से अधिक लेती थीं फीस
80 के दशक में जहां फिल्में बॉलीवुड अभिनेताओं के दम पर चलती थीं तो वही श्रीदेवी (Sridevi) एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होने अभिनय के मामले में बड़े-बड़े अभिनेताओं को मात दी थी. यही वजह थी कि उस दौरान श्रीदेवी (Sridevi) एक अभिनेता से अधिक फीस लेती थीं. नगीना फिल्म के लिए उन्होने ऋषि कपूर से अधिक फीस ली थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.