गुलशन ग्रोवर की इस हरकत पर श्री देवी ने मारा था धक्का, फिर Bad Man ने पागलपन की हरकत के लिए...

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) पिछले चार दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. टीवी से शुरूआत करने वाले गुलशन धीरे-धीरे फिल्मों के बैडमेन (Badman) बन गए.

Published date india.com Published: March 11, 2022 6:24 PM IST
sri devi pushed gulshan grover in first rape scene senior actor take it as positive lesson mention bad man
gulshan grover

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) पिछले चार दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. टीवी से शुरूआत करने वाले गुलशन धीरे-धीरे फिल्मों के बैडमेन (Badman) बन गए. गुलशन ग्रोवर ने फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया. उनके साथ रैप सीन के नाम से अभिनेत्रियां डर जाती थीं. हालांकि बॉलीवुड के इस विलेन को ऑटोबायोग्राफी लिखना बिल्कुल पसंद नहीं था. लेकिन अब जब उन्होंने ऐसा किया तो क्यों किया. इस सवाल के जवाब में अभिनेता ने कहा कि अक्सर जब भी आत्मकथा लिखी जाती है तो उसमें उन महिलाओं का ध्यान नहीं रखा जाता जो उस वक्त जवान थी लेकिन अब अपने परिवार के साथ हैं. ऐसे में हमें ध्यान रखना चाहिए कि अपनी किताब में ऐसा कुछ न लिखे जिससे उन्हें या उनके परिवार में किसी को कोई दुख पहुंचे. इसलिए मैं कभी आत्मकथा के पक्ष में नहीं था.

अपनी इस बायोग्राफी में गुलशन ग्रोवर ने एक रेप सीन का भी जिक्र किया है जिसे फिल्म सदमा में श्री देवी के साथ फिल्माया गया था. श्री देवी उस वक्त में सुपरस्टार थीं. फिल्म में श्रीदेवी और गुलशन ग्रोवर के बीच रेप सीन फिल्माया गया. जैसे ही मैंने लाइट, कैमरा, एक्शन सुना, मैं श्री देवी की ओर लपका. लेकिन उन्होंने मुझे जोर से धक्का मार दिया. मैं फर्श पर गिर गया.

इसे देखकर आस-पास में खड़े लोग हंसने लगे कि एक विलने देखो धक्का खारकर गिर गया. मैं फिर जल्दी से उठा और सेकेंड शॉट बहुत ही आसानी से कम्पलीट कर लिया.

उस वक्त मैंने सीखा कैसे किसी भी महिला को चोट पहुंचाए रेप सीन को आसानी से किया जा सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.