By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sri Devi Used To Changed The Clothes Behind The Bushes Read Actress Painful Experience
शूटिंग के दौरान झाड़ियों के पीछे कपड़े बदलने के लिए मजबूर थीं श्रीदेवी, ऐसे बताई तकलीफ़
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने खुलकर बात की थी.
श्रीदेवी (Sridevi) ने अपने कैरियर की शुरुआत चार साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी, बॉलीवुड में कदम रखने से पहले श्रीदेवी तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी थीं. पहले के ज़माने में कलाकारों का शूट करना मुश्किल होता था. आज के दौर की तरह लग्ज़री वैनेटी वैन पहले नहीं होती थी जहां एक्टर्स कपड़े बदल सकें या फिर शूटिंग के बीच में मिले खाली वक्त में आराम कर सकें.
ऐसे में अभिनेत्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. इस बारे में एक बार दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था पहले ज़माने में जब वैनेटी वैन जैसी कोई चीज नहीं होती थी उन्हें मजबूरी में झाड़ियों को पीछे जाकर कपड़े बदलने पड़ते थे. उस वक्त ये भी नहीं पता चल पाता था कि कपड़े बदलते उन्हें किसी ने देखा या नहीं.

sri devi
इसी वजह से उन्हें सर्दी और गरमी के मौसम में भी बेहद परेशानी होती थी. गर्मियों में पसीने से बार-बार उनका मेकअप खराब हो जाता था. बारिश में भी उन्हें बेहद तकलीफ का सामना करना पड़ता था.

बता दें, श्रीदेवी (Sridevi) को लेडी अमिताभ बच्चन और पहली सुपरस्टार का दर्जा दिया जाता है.
Also Read:
-
Akshay Kumar Biggest Disaster Film: इस फिल्म को बनाने में लगे थे 10 साल, श्री देवी का टूट गया था दांत, किया जाता था परेशान?
-
Akshay Kumar Biggest Disaster Film: इस फिल्म को बनाने में लगे थे 10 साल, श्री देवी का टूट गया था दांत, किया जाता था परेशान?
-
Sridevi Chennai Property Dispute: श्रीदेवी की विरासत पर कानूनी जंग! मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें